फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Chief Minister called health information of Dalveer Singh

मुख्यमंत्री ने फोन कर ली दलवीर सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी

Tue, 16 Feb 2021 01:35 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister called health information of Dalveer Singh
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरौली विधान सभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री ठाकुर दलवीर सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी फोन पर ली। उन्होंने गाजियाबाद के मैक्स हॉस्पिटल के अधिकारियों से भी बातचीत की। ठाकुर दलवीर सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का गाजियाबाद में तांता लगा हुआ है। उनकी हालत में पहले से सुधार है।
विज्ञापन

रविवार सुबह भाजपा विधायक ठाकुर दलवीर सिंह को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। गाजियाबाद के वैशाली स्थित मैक्स हॉस्पिटल में उनका उपचार चल रहा है। रविवार देर रात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फोन कर विधायक के पौत्र विजय कुमार सिंह एवं प्रवक्ता सुशील कुमार गुप्ता से बातचीत की। हॉस्पिटल के अधिकारियों से भी उनकी बातचीत हुई। प्रवक्ता सुशील कुमार गुप्ता ने बताया कि विधायक की हालत में सुधार हुआ है। सुबह सीटी स्कैन की रिपोर्ट पहले से बेहतर है। मंगलवार सुबह भी सिटी स्कैन होगा। अगले 48 घंटे को डॉक्टर महत्वपूर्ण मान रहे हैं। हाथरस संसदीय क्षेत्र के सांसद राजवीर दिलेर, विधायक रवेंद्रपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता आरपी सिंह, पूर्व विधायक सतपाल सिंह सहित काफी संख्या में लोग उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने गाजियाबाद पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed