फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Chief Minister asked preparations on flood disaster management

बाढ़ आपदा प्रबंधन पर मुख्यमंत्री ने पूछी तैयारियां

Thu, 30 Jun 2022 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister asked preparations on flood disaster management
मुख्यमंत्री के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग करते जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह, एडीएम वित्त विधान जा - फोटो : CITY OFFICE
बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अफसरों से जनपद में बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए अब तक की गई तैयारियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ के चलते होने वाली जन-धन की हानि की रोकथाम के लिए बेहतर समन्वय, प्रबंधन, बाढ़ की स्थिति में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को हरसंभव उपाय अपनाए जाएं। कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी भवन में बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक में डीएम इंद्र विक्रम सिंह समेत तमाम अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि अतरौली एवं खैर तहसील गंगा एवं यमुना नदी से प्रभावित रहती हैं। तहसील अतरौली के 13 गांव एवं तहसील खैर के 12 गांव बाढ़ से प्रभावित होते हैं। दोनों नदियों के जलस्तर की सतत मॉनीटरिंग की जा रही है। प्रभावित क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन टीमों को सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है। बाढ़ आने पर आपदा प्रबंधन मित्र, सिविल डिफेंस के स्वयं सेवकों की आवश्यकतानुसार सहायता भी ली जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने अधीनस्थों को निर्देशित किया कि अति संवेदनशील और संवेदनशील क्षेत्रों में बाढ़ की आपात स्थिति के लिए खान-पान, पीड़ितों के रहन-सहन, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं आवश्यक उपकरणों का समुचित प्रबंध कर लिया जाए। सभी बाढ़ सुरक्षा समितियों को सक्रिय कर दिया गया है। तटबंधों के निरीक्षण का निर्देश दिया। कहा कि सिंचाई एवं जल संसाधन, गृह, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, सिंचाई एवं जल संसाधन, खाद्य एवं रसद, राजस्व एवं राहत कृषि, राज्य आपदा प्रबंधन के बीच बेहतर समन्वय होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed