{"_id":"61ec43e35b9dd331267edae8","slug":"chief-minister-asked-any-patient-was-admitted-in-piku-the-answer-was-not-received","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः मुख्यमंत्री ने पूछा, पीकू में कोई मरीज भर्ती हुआ, जवाब मिला नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः मुख्यमंत्री ने पूछा, पीकू में कोई मरीज भर्ती हुआ, जवाब मिला नहीं
Sun, 23 Jan 2022 12:15 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
तदाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में कोविड-19 की तीसरी लहर से मुकाबला की तैयारियों का जायजा लिया। ऑक्सीजन प्लांट, हेल्प डेस्क, पीडियाट्रिक आईसीयू, बीएसएल -2 लैब और कोविड कंट्रोल रूम का जायजा लिया।
दीनदयाल अस्पताल में पहुंचे मुख्यमंत्री ने सबसे पहले 1000 एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट को देखा। अधिकारियों से पूछा कि प्लांट सुचारू रूप से चल रहा है या नहीं। किसी तरह की दिक्कत तो नहीं है। उसके बाद हेल्प डेस्क होते हुए पीडियाट्रिक आईसीयू में पहुंचे। आईसीयू के नोडल अधिकारी डॉ. केके शर्मा से पूछा कि कितने बेड हैं। उन्होंने बताया कि 47, फिर उपकरण की जानकारी ली।
पूछा कि वेंटिलेटर चल रहा है या नहीं। चिकित्सकों ने कहा कि चल रहा है। नजदीक जाकर वेंटिलेटर को देखा। मुख्यमंत्री ने पूछा कि पीकू आईसीयू में कोई मरीज भर्ती हुआ है या नहीं। चिकित्सकों ने कहा कि अभी तक नहीं। उसके बाद मुख्यमंत्री बीएसएल-2 लैब (आरटीपीसीआर लैब) में पहुंचे। बायरोलॉजिस्ट डॉ. सुमित वार्ष्णेय ने लैब में हो रही जांच आदि की जानकारी दी।
विज्ञापन
बताया कि जुलाई 2021 में आपने ऑनलाइन लैब का उद्घाटन किया था। अब तक 4.83 लाख लोगों की जांच हुई है। जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए 14 नमूने भेजे गए थे, जिसमें से दो में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई। उसके बाद मुख्यमंत्री सीएमएस के रूम स्थित कोविड कंट्रोल रूम में पहुंचे और सीसीटीवी के माध्यम से कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों की जानकारी ली। मरीजों को समय से दवा, भोजन एवं अन्य सुविधाएं मिल रही है या नहीं, इसकी जानकारी ली।
सीएमएस डॉ. अनुपम भास्कर ने मुख्यमंत्री को बताया कि यहां पर कोविड एवं नॉन कोविड मरीजों को अलग-अलग उपचार दिया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान कोविड के सात मरीज वार्ड में भर्ती थे। मुख्यमंत्री करीब बीस मिनट अस्पताल में रुके। इस अवसर पर सीडीओ अंकित खंडेलवाल, एडी हेल्थ डॉ. एसके उपाध्याय, सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी, सीएमएस डॉ. अनुपम भास्कर आदि मौजूद थे।
मुख्यमंत्री को यह भी दी गई जानकारी
चिकित्सालय की क्षमता 300 बेड की है। सीटी स्कैन, डायलिसिस, बीएसएल-2 लैब एवं पैथोलॉजी की सुविधा है। चार ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील हैं। पीडियाट्रिक आईसीयू में 47 बेड हैं। लैब में प्रतिदिन औसतन 1200 से 1500 लोगों की कोविड जांच हो रही है। अस्पताल में 42 वेंटिलेटर क्रियाशील हैं।