फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Chicken served instead of kadhai paneer in restaurant

रेस्टोरेंट में हंगामा: ऑर्डर किया कढ़ाई पनीर, परोस दिया चिकन, पहुंच गई पुलिस फिर हुआ यह

Sun, 04 May 2025 10:19 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 04 May 2025 10:19 AM IST
सार

रेस्टोरेंट में डॉक्टरों की पार्टी चल रही थी। उन्होंने कढ़ाई पनीर का ऑर्डर किया। उन्हें कढ़ाई पनीर की जगह चिकन परोस दिया गया। जिसे देखकर वहां हंगामा शुरू हो गया। वहां पुलिस भी पहुंच गई।

विज्ञापन
Chicken served instead of kadhai paneer in restaurant
चिकन प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के मैरिस रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में 3 मई की देर रात खाना खाने गए कुछ डॉक्टरों के सामने कढ़ाई पनीर में चिकन दे दिया गया। इसको लेकर उन्होंने विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर तक बातचीत के बाद दोनों ओर से समझौता हो गया।

विज्ञापन


रात में शहर के कुछ डॉक्टर मैरिस रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे थे। खाने में उनकी ओर से ऑर्डर में कढ़ाई पनीर, दाल मखनी मंगाई गई। खाना आया तो सब्जी में चिकन नजर आया। इसमें कुछ हड्डी के टुकड़े भी थे। यह देख डॉक्टर ने विरोध करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। डॉक्टर का कहना था कि रेस्टोरेंट में वेज और नॉनवेज खाना एक साथ बनाया जा रहा है। जान बूझकर ऐसा किया गया है। 
विज्ञापन


हालांकि बाद में मैनेजर आदि स्टाफ ने माफी मांगते हुए फिर से खाना देने की बात कही। मगर डाक्टरों ने खाने से मना कर दिया। हंगामे की खबर पर कुछ ही देर में पुलिस आ गई। सिविल लाइंस पुलिस के अनुसार बाद में रेस्टोरेंट के मैनेजर के माफी मांगने के बाद दोनों में समझौता हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed