फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Chemist and Druggist Association Aligarh Election

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन: देर रात तक चली मतगणना, शैलेंद्र सिंह टिल्लू छठवीं बार बने अध्यक्ष

Mon, 03 Mar 2025 01:11 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 03 Mar 2025 01:11 PM IST
सार

जिलाध्यक्ष पद प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह टिल्लू को 1258 और इंद्रदेव चौहान को 918 मत मिले। इंद्रदेव चौहान को 360 मतों से हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Chemist and Druggist Association Aligarh Election
शैलेंद्र सिंह टिल्लू बने अध्यक्ष, खुशी की लहर - फोटो : संवाद

विस्तार

शैलेंद्र सिंह टिल्लू छठवीं बार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष चुने गए हैं। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर आलोक गुप्ता और कोषाध्यक्ष पद पर शिव शंकर शर्मा निर्वाचित हुए हैं। देर निर्वाचित सदस्यों का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान सभी ने उनको फूल माला पहनाया।

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष पद प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह टिल्लू को 1258 और इंद्रदेव चौहान को 918 मत मिले। इंद्रदेव चौहान को 360 मतों से हार का सामना करना पड़ा। महामंत्री पद पर आलोक कुमार गुप्ता को 1247 और आशीष राठी को 922 वोट मिले। आलोक 325 मत से विजयी घोषित हुए। कोषाध्यक्ष पद पर शिव शंकर शर्मा को 1342 और योगेश कुमार को 823 वोट मिले। शिव शंकर शर्मा ने 519 मतों से जीत दर्ज की।
विज्ञापन


पुरानी टीम एक बार फिर से पावर में आ गई। विपक्ष के लोगों ने भी निर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने कहा कि सभी मतदाताओं ने जो सम्मान दिया है इसका आजीवन कर्जदार रहूंगा। उनकी हर समस्या और सुख-दुख में साथ खड़ा रहूंगा। वहीं, अध्यक्ष पद पर हर का सामना करने वाले इंद्रदेव चौहान ने कहा कि चुनाव में हार जीत तो लगा रहता है। मगर दवा विक्रेताओं के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात तक होती रही मतगणना

चुनाव में देर रात तक मतगणना होती रही। रात करीब साढ़े 11 बजे थोक और फुटकर विक्रेता के कार्यकारी सदस्यों की मतगणना समाप्त हुई। इसके बाद 12 बजे से कोषाध्यक्ष पद की मतगणना शुरू हुई। रेलवे रोड स्थित फफाला न्यू मेडिसिन बाजार में रविवार को मुख्य चुनाव अधिकारी दिनेश गुप्ता, सहायक चुनाव अधिकारी डॉ. सुनील वार्ष्णेय और चुनाव अधिकारी राजीव गौरव की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया हुई। सुबह नौ बजे से पांच बूथों पर मतदान हुआ।

2961 मतदाताओं में से 2283 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। जबरदस्त गहमा गहमी और शोर-शराबे व नारेबाजी के बीच रात की साढ़े 11 बजे थोक और फुटकर विक्रेता कार्यकारी सदस्य का परिणाम सामने आया। जिसमें जिसमें थोक के लिए 10 पद के लिए 22 प्रत्याशी में से 10 का और फुटकर के लिए 20 पद के लिए 28 प्रत्याशी में से 20 का चयन कर लिया गया। 

ये चुने गए कार्यकारिणी सदस्य
फुटकर विक्रेता कार्यकारिणी सदस्य में मोहम्मद फैजल, नावेद रब्बानी, नजरीन, गगन गुप्ता, हरीश सैनी, गौरव, रमेश रावत, राकेश कुमार शर्मा, राकेश कुमार, रूबी, जावेद अली, जितेंद्र, संजीव, कमल कुमार सक्सेना, सत्य प्रकाश, कामता प्रसाद अग्रवाल, सत्यदेव शर्मा, कृष्ण कुमार गोयल, सबा शकीरा, कृष्ण कुमार, जितेंद्र भारद्वाज, लालाराम, जाकिर अहमद निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा थोक विक्रेता कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पूनम सैनी, नजीर खा, प्रमोद कुमार, अमरदीप, अंकुश कुमार, प्रांजल अग्रवाल, अरविंद, राहुल, भरत, सपना सारस्वत, गौरव कुमार, हर्ष, वासुदेव, सुनील कुमार, शिवम कुमार, इमरान खान, आमिर, मनोज कुमार, वीरेंद्र कुमार आदि सदस्य निर्वाचित हुए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed