फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Chemical sprayed on the eyes of a teenager, injured

Aligarh News: किशोरी की आंख पर किया केमिकल स्प्रे, घायल

Sun, 17 Aug 2025 02:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Chemical sprayed on the eyes of a teenager, injured
गोधा थाना क्षेत्र के गांव तालिबनगर में घर के बाहर सफाई कार्य कर रही कक्षा नौ की छात्रा के चेहरे पर एक युवक ने केमिकल का स्प्रे कर दिया। इससे उसकी आंख जख्मी हो गई। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गांव तालिबनगर निवासी 14 वर्षीय प्रीति पुत्री दिग्विजय सिंह कक्षा नौ की छात्रा है। प्रीति ने बताया कि रक्षाबंधन से पहले वह घर की सफाई कर रही थी। आठ अगस्त की सुबह घर के सामने पड़ी गंदगी को साफ कर कूड़े में आग लगा रही थी। इस दौरान गांव के दो युवक वहां आ गए। दोनों कूड़े में आग लगाने पर बहस करने लगे। आरोप है कि एक युवक हाथ में केमिकल की स्पे थी। उसने किशोरी की दाहिनी आंख में उसे छिड़क दिया। किशोरी ने जलन होने पर मदद के लिए आवाज लगाई। मौके पर परिजन आ गए। उन्होंने उसकी आंख को पानी से साफी किया। उस बीच दोनों युवक मौके से धमकी देते हुए भाग गए। गांधी आई अस्पताल में पीड़िता का उपचार चल रहा है। आरोप है कि थाने में तहरीर देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। सीओ राजीव द्विवेदी ने बताया कि यह प्रकरण संज्ञान में नहीं है। इस मामले की जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed