फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   cheese and milk destroyed in Aligarh

Aligarh News: 380 किलो पनीर और 350 किलो दूध कराया नष्ट, एक लाख से अधिक का माल जब्त

Sun, 19 Oct 2025 12:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 19 Oct 2025 12:10 PM IST
सार

अलीगढ़ में गभाना के सुदेशपुर स्थित साहमत पनीर डेयरी से खाद्य सचल टीम ने 380 किलो पनीर और 350 किलो दूध को नष्ट करा दिया। टीम ने 73 किलो रिफाइंड पॉमलीन तेल और 48 किलोग्राम स्किम्ड मिल्क पाउडर को जब्त कर लिया।

विज्ञापन
cheese and milk destroyed in Aligarh
नमूना लेती खाद्य सचल टीम - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

अलीगढ़ खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 18 अक्तूबर को 380 किलो पनीर और भंडारण किए 350 किलो दूध को नष्ट कराया। इसके अलावा टीम ने लाखों के माल जब्त कर लिए। 

विज्ञापन


खाद्य सचल टीम ने गभाना के सुदेशपुर में स्थित साहमत पनीर डेयरी का निरीक्षण किया। इस दौरान डेयरी में खाद्य पदार्थ का निर्माण जहां हो रहा था वहां साफ-सफाई नहीं थी। विभाग ने 380 किलो पनीर (अनुमानित मूल्य 98,800 रुपये) और 350 किलो दूध (अनुमानित मूल्य 20,300 रुपये) को जल्द खराब होने के कारण नष्ट करा दिया। टीम ने 73 किलो रिफाइंड पॉमलीन तेल (मूल्य 13,578 रुपये) और 48 किलोग्राम स्किम्ड मिल्क पाउडर को जब्त कर लिया।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. दीनानाथ यादव ने बताया कि नष्ट किए गए और जब्त किए गए माल का कुल मूल्य लगभग 1,47,000 रुपये है। कुल नौ नमूने भी लिए हैं। इनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed