फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Checkmate started for jila panchayat president

जिपं अध्यक्ष के लिए शह-मात शुरू

Wed, 28 Apr 2021 12:55 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Checkmate started for jila panchayat president
आशीष निगम, अलीगढ़।
विज्ञापन

जिला पंचायत के चुनाव का प्रचार आधिकारिक रूप से मंगलवार शाम को समाप्त हो गया, हालांकि कई गांवों में प्रचार जारी है। इधर, जिला प्रशासन 29 अप्रैल के मतदान की तैयारियों में जुटा है तो उधर जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर शह-मात का खेल शुरू हो गया है। अध्यक्ष पद के दावेदार अभी से बहुमत की सेटिंग में जुट गए हैं।
अलीगढ़ का पुराना अतीत खंगाले तो मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशी अचानक गायब हो जाते हैं और अध्यक्ष पद के लिए होने वाले मतदान के दिन ही प्रकट होते हैं। इस बार भी इसकी संभावना बन रही है। आगामी जिला पंचायत का सदन 47 सदस्यों का होगा, जिसमें 27 सदस्यों का समर्थन जुटाने वाला अध्यक्ष बन जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा इस कुर्सी के लिए हर दांव लगा रही है तो सपा-महान दल भी सक्रिय है। बसपा, रालोद और कांग्रेस भी इस दांवपेंच में है कि किसी तरह से अध्यक्ष की कुर्सी उनके हाथ लग जाए। इधर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चौ. सुधीर सिंह का खेमा सक्रिय है। गौर हो कि वर्ष 2012 से 2015 चौ. सुधीर सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस चुनाव में सभी 47 वार्ड पर प्रत्याशी उतारने वाली भाजपा अकेली पार्टी है तो दूसरे नंबर पर सर्वाधिक 42 प्रत्याशी बसपा से हैं, क्योंकि पार्टी ने नामांकन के बाद जिताऊ प्रत्याशियों को समर्थन देना जारी रखा। तीसरे नंबर पर सपा-महान दल गठबंधन है, जिसके 36 प्रत्याशी हैं। रालोद और कांग्रेस के क्रमश: 26 और 24 प्रत्याशी हैं।
सभी खेमों की नजर पूरे 47 वार्डों पर टिकी है। अध्यक्ष पद के दावेदार अपने चुनाव के साथ ही दूसरे जिताऊ उम्मीदवारों के चुनाव पर पूरा ध्यान दे रहे हैं, जिसके लिए अलग अलग लोगों को जिम्मेदारी दी गई है ताकि मतदान के रुझान का आंकलन कर उसी दिन से ही सेटिंग कर ली जाए। किसी भी सूरत में जिताऊ उम्मीदवार को अपने पाले में मिला लिया जाए, क्योंकि ये चुनाव पार्टी के चुनाव चिन्ह पर नहीं होता है। इसलिए कोई भी किसी को भी समर्थन दे सकता है।
अध्यक्ष पद के दावेदार
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से एटा सांसद राजवीर सिंह राजू की समधन विजय देवी और राजेश भारद्वाज की पुत्रवधू खुशबू भारद्वाज को दावेदार माना जा रहा है। इधर, सपा-महान दल गठबंधन में सर्वसम्मति से संजय यादव की पत्नी अर्चना यादव अध्यक्ष पद के लिए जिपं सदस्य का चुनाव लड़ रही हैं।

बसपा में पूर्व जिलाध्यक्ष गजराज विमल की पत्नी प्रेमलता विमल सहित दो अन्य दावेदार हैं, जिनका पार्टी ने खुलासा नहीं किया है। रालोद में सुंदर सिंह, राजकुमारी और ममता देवी मजबूत स्थित में हैं। पार्टी की ओर से इन तीन में से कोई दावेदार होगा। कांग्रेस में अभी कुछ तय नहीं हो पाया है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चौ. सुधीर सिंह भी निर्दलीयों के समर्थन पर सशक्त दावेदार बन कर उभर रहे हैं।
प्रत्याशियों की संख्या
निर्दलीय 409
भाजपा 47
बसपा 42
सपा महान दल 36
रालोद 26
कांग्रेस 24
आप 14
प्रसपा 10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed