फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Check out Sachin Seema love

Seema-Sachin Love Story: दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रघुराज ने सचिन को दी सलाह, सीमा के प्यार को जांच लें

Fri, 14 Jul 2023 10:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 14 Jul 2023 10:58 PM IST
सार

भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार राज्य परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ठा. रघुराज सिंह ने सचिन को सलाह दी  कि उसने अगर पाकिस्तानी महिला से प्यार भी किया है, तो उससे आग्रह करेंगे  वह पाकिस्तानी महिला के प्यार को पहले जांच लें, परख लें, उसने जो प्यार किया है, वह सही है या फिर गलत।

विज्ञापन
Check out Sachin Seema love
ठाकुर रघुराज सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार राज्य परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष ठा. रघुराज सिंह ने कहा कि भारतीय सचिन की प्रेमिका पाकिस्तानी सीमा हैदर को भारत में प्रक्रिया के तहत आना चाहिए था। उसे चोरी-छिपे हमारे देश में नहीं आना चाहिए था। सचिन ने अगर पाकिस्तानी महिला से प्यार भी किया है, तो उससे आग्रह करेंगे  वह पाकिस्तानी महिला के प्यार को पहले जांच लें, परख लें, उसने जो प्यार किया है, वह सही है या फिर गलत।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीमा का अंग्रेजी बोलना कोई बड़ी बात नहीं है, क्योंकि अंग्रेजी बहुत छोटी भाषा है। अंग्रेजी को हर किसी को बोलनी आ जाती है। जैसा कि बताते हैं कि वह पांचवीं पास है। यह एक जांच का विषय है। भारत की एजेंसियों को भी सीमा पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। हिंदुस्तान हम सब का घर है और हम एक घर परिवार की तरह ही हिंदुस्तान में जीते हैं। 
विज्ञापन


अगर कोई पाकिस्तानी महिला आई है, तो उसको पहले पूरा परख लें। यह एक जांच का विषय है ,क्योंकि जांच में जैसा पाया जाएगा, उसी के बाद ही कुछ किया जाएगा ये अलग बात है। प्रेम में जाति-वाती नहीं देखी जाती है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक बिल लागू होना चाहिए, जैसे एक देश एक झंडा, लेकिन कश्मीर में पहले दूसरा झंडा लगता था, जिसे अब कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक ने सीमा को बताया था खतरे की घंटी
सपा के पूर्व विधायक जमीरउल्लाह खान ने कल सीमा और सचिन मामले पर सवाल उठाए थे कि एक योजना के तहत उसे भारत तो नहीं भेजा गया? जिसका पर्दाफाश होना चाहिए। वह कहां से आई है? कौन है? वह सीमा है या मरियम है या फिर नीतू सिंह। सुरक्षा में बड़ी चूक कहां हुई? इसकी जांच होनी चाहिए। पूर्व विधायक ने सीमा को देश के लिए खतरे की घंटी कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed