{"_id":"64b185a9f3b2c3601e03fc66","slug":"check-out-sachin-seema-love-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Seema-Sachin Love Story: दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रघुराज ने सचिन को दी सलाह, सीमा के प्यार को जांच लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Seema-Sachin Love Story: दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रघुराज ने सचिन को दी सलाह, सीमा के प्यार को जांच लें
Fri, 14 Jul 2023 10:58 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 14 Jul 2023 10:58 PM IST
सार
भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार राज्य परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ठा. रघुराज सिंह ने सचिन को सलाह दी कि उसने अगर पाकिस्तानी महिला से प्यार भी किया है, तो उससे आग्रह करेंगे वह पाकिस्तानी महिला के प्यार को पहले जांच लें, परख लें, उसने जो प्यार किया है, वह सही है या फिर गलत।
विज्ञापन
ठाकुर रघुराज सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार राज्य परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष ठा. रघुराज सिंह ने कहा कि भारतीय सचिन की प्रेमिका पाकिस्तानी सीमा हैदर को भारत में प्रक्रिया के तहत आना चाहिए था। उसे चोरी-छिपे हमारे देश में नहीं आना चाहिए था। सचिन ने अगर पाकिस्तानी महिला से प्यार भी किया है, तो उससे आग्रह करेंगे वह पाकिस्तानी महिला के प्यार को पहले जांच लें, परख लें, उसने जो प्यार किया है, वह सही है या फिर गलत।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सीमा का अंग्रेजी बोलना कोई बड़ी बात नहीं है, क्योंकि अंग्रेजी बहुत छोटी भाषा है। अंग्रेजी को हर किसी को बोलनी आ जाती है। जैसा कि बताते हैं कि वह पांचवीं पास है। यह एक जांच का विषय है। भारत की एजेंसियों को भी सीमा पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। हिंदुस्तान हम सब का घर है और हम एक घर परिवार की तरह ही हिंदुस्तान में जीते हैं।
विज्ञापन
अगर कोई पाकिस्तानी महिला आई है, तो उसको पहले पूरा परख लें। यह एक जांच का विषय है ,क्योंकि जांच में जैसा पाया जाएगा, उसी के बाद ही कुछ किया जाएगा ये अलग बात है। प्रेम में जाति-वाती नहीं देखी जाती है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक बिल लागू होना चाहिए, जैसे एक देश एक झंडा, लेकिन कश्मीर में पहले दूसरा झंडा लगता था, जिसे अब कर दिया गया है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक ने सीमा को बताया था खतरे की घंटी
सपा के पूर्व विधायक जमीरउल्लाह खान ने कल सीमा और सचिन मामले पर सवाल उठाए थे कि एक योजना के तहत उसे भारत तो नहीं भेजा गया? जिसका पर्दाफाश होना चाहिए। वह कहां से आई है? कौन है? वह सीमा है या मरियम है या फिर नीतू सिंह। सुरक्षा में बड़ी चूक कहां हुई? इसकी जांच होनी चाहिए। पूर्व विधायक ने सीमा को देश के लिए खतरे की घंटी कहा था।