फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Cheating of Rs 17 thousand in the name of hotel booking in Ayodhya

Fraud booking of hotel: अयोध्या में होटल बुकिंग के नाम पर 17 हजार की ठगी, सीएम-एसएसपी से शिकायत

Sat, 02 Mar 2024 09:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 02 Mar 2024 09:20 PM IST
सार

अयोध्या में श्रीराम मंदिर के दर्शन को  जाने वालों के लिए यह खबर है। अयोध्या में ऑनलाइन होटल बुकिंग को लेकर अलीगढ़ में भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष के साथ 17 हजार की जालसाजी हो गई। पूरे मामले की शिकायत उन्होंने मुख्यमंत्री और एसएसपी अयोध्या से की है।

विज्ञापन
Cheating of Rs 17 thousand in the name of hotel booking in Ayodhya
साइबर क्राइम - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

अगर आप रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाने की सोच रहे हैं, तो खबर आपके काम की है। होटल बुकिंग के नाम पर भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष के साथ करीब 17 हजार का फ्रॉड हुआ है। पूरे मामले की शिकायत उन्होंने मुख्यमंत्री और एसएसपी अयोध्या से की है।

विज्ञापन


अलीगढ़ शहर के देहली गेट क्षेत्र के गूलर रोड गली नं. 1 निवासी पूर्व महानगर अध्यक्ष भाजपा वीरेंद्र गुप्ता अपने साथियों के साथ 2 अप्रैल को अयोध्या जा रहे हैं। उनके साथ करीब 100 लोगों का एक ग्रुप अयोध्या जा रहा है। जिसमें व्यापारी नेता प्रदीप गंगा सहित अन्य लोग शामिल हैं। वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि दो दिन पहले वह इंटरनेट के माध्यम से अयोध्या में 100 लोगों की बुकिंग के लिए होटल व धर्मशाला देख रहे थे। इस दौरान बिरला धर्मशाला नामक का नंबर मिला।
विज्ञापन


आरोप है कि फोन मिलाने पर पंकज जैन नाम के एक व्यक्ति से बात हुई। जिसने पूरी बुकिंग के 33 हजार रुपये बताए। साथ ही दस हजार रुपये एडवांस बुकिंग के मांगे। इस पर पीड़ित ने उसे दस हजार रुपये ऑनलाइन माध्यम से ट्रांसफर कर दिए। एक मार्च को आरोपी पंकज जैन ने दोबारा कॉल किया और 7 हजार रुपये की और मांग की। इस पर पीड़ित ने दोबारा 7 हजार और ट्रांसफर कर दिए और बुकिंग रसीद की मांग की। इस पर आरोपी ने उन्हें पूरा भुगतान करने को कहा। जिस पर सहमति नहीं बनी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर में आरोपी का दोबारा फोन आया और 8500 रुपये की मांग की। शक होने पर अयोध्या में अपने संपर्क सूत्रों से पीड़ित ने इस धर्मशाला के बारे में जानकारी की। तो पता चला कि उनके साथ ऑनलाइन फ्रॉड हो गया है। पीड़ित ने शनिवार को पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और एसएसपी अयोध्या से की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed