फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Chargesheet file in AMU dispute

अजय-निशित पर हमले में 8 माह बाद 16 आरोपियों पर चार्जशीट दाखिल

Sat, 17 Aug 2019 11:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Chargesheet file in AMU dispute
पिछले माह तैयार चार्जशीट पर सीओ ने लगाई थी कुछ आपत्तियां
विज्ञापन

आपत्तियों का निस्तारण करते हुए विवेचक ने कोर्ट में दी चार्जशीट
- 07 नामजद किए गए थे अजय-निशित पर हमले के मुकदमे में
-16 के खिलाफ चार्जशीट में विवेचक स्तर से लगाए हैं आरोप
-03 एएमयू अधिकारियों के नाम एसआईटी ने शामिल नहीं किए
एएमयू में असदुद्दीन ओवैसी के आगमन के विरोध के दिन हुए बवाल में से एक बरौली विधायक पौत्र ठा.अजय सिंह व भाजपा प्रवक्ता डॉ. निशित पर हमले के मुकदमे में चार्जशीट शनिवार को कोर्ट में दाखिल कर दी गई है। हालांकि एसआईटी के विवेचक स्तर से चार्जशीट पिछले माह पूरी कर सीओ को सौंप दी गई थी। मगर सीओ स्तर से कुछ आपत्तियां लगाई गई थीं, जिसके चलते चार्जशीट को कोर्ट में दाखिल नहीं किया जा सका था। विवेचक ने इन आपत्तियों को पूरा कर शनिवार को चार्जशीट दाखिल कर दी। वहीं दिल्ली की एक मीडियाकर्मी और भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह पर हमले से जुड़े दो मुकदमों की जांच अभी जारी है। खास बात है कि अजय-निशित पर हमले में कुल 7 नामजद किए गए थे और कुछ अज्ञात थे। एसआईटी ने सीसीटीवी व एएमयू से दिए गए साक्ष्यों के आधार पर चार्जशीट में 16 नाम शामिल किए हैं।
12 फरवरी को असदुद्दीन ओवैसी के एएमयू आगमन के विरोध के दौरान एएमयू छात्र ठा. अजय सिंह समर्थक छात्र की पिटाई से माहौल बिगड़ गया था। इसके विरोध में अजय व उनके समर्थन में आए निशित, मुकेश सिंह आदि पर एएमयू छात्रों और उनके साथ मौजूद भीड़ ने हमला बोला था। इसके अलावा अंदर कवरेज के दौरान दिल्ली की एक मीडियाकर्मी पर भी हमला बोलकर उनका कैमरा आदि तोड़ दिया गया था। इन मामले में तीन अलग अलग मुकदमे दर्ज हुए थे। इस मामले में अजय व निशित की ओर से शासन में दिए गए प्रत्यावेदन पर प्रमुख सचिव गृह ने एसआईटी जांच के निर्देश दिए थे। जिस पर डीआईजी डॉ.प्रीतिंदर सिंह ने एसआईटी का गठन किया था। इनमें से अजय व निशित पर हमले के मुकदमे की विवेचना करते हुए हाथरस में तैनात एसआईटी विवेचक विपिन कुमार ने अपनी चार्जशीट पिछले माह पर्यवेक्षण अधिकारी सीओ द्वितीय को सौंप दी थी। मगर सीओ ने उस पर कुछ आपत्तियां लगाई थीं। विवेचक ने यह आपत्तियां पूरी कर शनिवार को चार्जशीट सीजेएम कोर्ट में दाखिल कर दी।
विज्ञापन

खास बात है कि निशित ने इस मुकदमे में फर्रुख लोधी, नदीम अंसारी पूर्व उपाध्यक्ष छात्रसंघ, सद्दाम हुसैन पूर्व कैबिनेट सदस्य, एएमयू छात्रसंघ सचिव हुजैफा आमिर, नबील उस्मानी पूर्व छात्रसंघ सचिव, फिरोज आलम उर्फ राजा, रिहान को नामजद किया था। अब चार्जशीट में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुकदमे में सैय्यद शाद जैदी, तालिब, आरिफ त्यागी, मंसूर इलाही, अब्दुल कादिर जिलानी, अबुल फरह साजली, जैद शेरवानी, तारिक आदि के नाम और बढ़ाए गए हैं। इस तरह कुल 16 लोगों के खिलाफ यह चार्जशीट तैयार की गई है। इसी तरह अन्य दोनों मुकदमों की चार्जशीट भी जल्द मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में चार्जशीट अभी तक न पहुंचने को लेकर दो दिन पहले ही एसआईटी के पर्यवेक्ष अधिकारी सीओ द्वितीय से कहा गया था। शायद आज चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी गई होगी। अभी उन्हें अपडेट नहीं मिला है। यह काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए थे। हो सकता है इसी दिशा में चार्जशीट कोर्ट भेज दी गई हो।
- डॉ. प्रीतिंदर सिंह डीआईजी
जेल में निरुद्ध निवर्तमान सचिव की होगी तलबी
पिछले दिनों जेल भेजे गए एएमयू छात्रसंघ के निवर्तमान सचिव हुजैफा आमिर अजय निशित पर हमले में भी नामजद है। अब तक उसे इस मामले में तलब नहीं कराया गया था। अब चूंकि चार्जशीट दाखिल हो गई है। इसलिए अब वादी पक्ष अपने अधिवक्ता के माध्यम से आरोपी को तलब कराएगा। ऐसे में इस मुकदमे में भी हुजैफा को जमानत करानी होगी।

मीडियाकर्मी खुद पर हमले से बेहद आहत, दर्ज कराए बयान
इस दिन खुद पर हमले का मुकदमा दिल्ली की मीडियाकर्मी नलिनी शर्मा की ओर से दर्ज कराया गया था। उसके विवेचक ने भी बयान दर्ज कराने के लिए शुक्रवार को उन्हें अलीगढ़ बुलाया। शुक्रवार को मीडियाकर्मी ने यहां आकर बयान दर्ज करा दिए हैं। वह खुद पर हमले से बेहद आहत हैं। इस मुकदमे में भी जल्द चार्जशीट दाखिल हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed