फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Chaos over dumping of garbage in Padiawali on Holi

Aligarh: होली पर पड़ियावली में कूड़ा डालने पर बवाल, पथराव-फायरिंग, छह घायल, 24 भेजे जेल, तीन रिपोर्ट दर्ज

Thu, 05 Mar 2026 09:57 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 05 Mar 2026 09:57 PM IST
सार

होली पर पड़ियावली में बवाल हो गया। जमकर मारपीट-पथराव व फायरिंग हुई। दो दरोगा सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने 24 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। तीन रिपोर्ट दर्ज हुई हैं।

विज्ञापन
Chaos over dumping of garbage in Padiawali on Holi
गांव पड़ियावली में मौजूद पुलिस बल, पथराव व फायरिंग में घायल एसएसआई धर्मपाल सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ महानगर से सटे मडराक क्षेत्र के गांव पड़ियावली में होली पर धूल के दिन 4 मार्च को दरवाजे पर कूड़ा डालने के विवाद ने जमकर बवाल करा दिया। दो पक्षों में मारपीट-पथराव के बीच एक पक्ष ने छत से फायरिंग कर दी, जिसमें पड़ोसी युवक व राहगीर घायल हो गए। इससे नाराज ग्रामीणों ने आरोपी का घर घेरकर जमकर पथराव किया और गेट तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की। खबर पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव कर दिया, जिसमें दो दरोगा सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। खबर पर एसएसपी सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों के 24 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। तीन रिपोर्ट दर्ज की गई हैं।

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार गांव पड़ियावली में मनीष वार्ष्णेय और अनुसूचित वर्ग के कैलाश के घर अगल-बगल हैं। 4 मार्च दोपहर करीब पौने तीन बजे मनीष की बेटी सौंदर्य वार्ष्णेय दरवाजे पर सफाई कर रही थी। तभी कैलाश की पत्नी पिंकी देवी घर से अपने प्लाट पर कूड़ा डालने जा रही थी। कुछ कूड़ा मनीष के दरवाजे पर गिर गया। इसी बात पर मनीष की बेटी ने यह कहते हुए पिंकी से विरोध किया कि हम सफाई कर रहे हैं और आप कूड़ा गिरा रहे हैं। इसी बात पर बहस के बीच दोनों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


तभी दोनों परिवारों के पुरुष आमने सामने आ गए। मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच पथराव भी हुआ। मनीष पक्ष के लोगों की संख्या अधिक थी। इसलिए कैलाश घर की छत पर चढ़ गया और अवैध हथियार से फायरिंग कर दी। फायरिंग में सीने में छर्रा लगने से मनीष का बेटा सक्षम व गांव का ही एक राहगीर जसवंत घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उत्तेजित मनीष पक्ष ने कैलाश के घर पर पथराव तेज कर दिया। परिवार बचते हुए घर में कैद हो गया तो दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की। इसी बीच खबर पर मडराक थाने के एसएसआई धर्मपाल सिंह, एसआई मुकलेश कुमार, आरक्षी अक्षय व रहीसुद्दीन पुलिस टीम के साथ पहुंचे तो पुलिस पर पथराव से ये चारों घायल हो गए।

इसमें एसएसआई धर्मपाल का सिर फट गया। इसके बाद भीड़ को अराजक होता देख सूचना प्रसारित की गई तो एसएसपी नीरज जादौन, एसपी देहात अमृृत जैन, सीओ इगलास महेश कुमार सहित आसपास के थानों का फोर्स व कई सीओ पहुंच गए। आनन फानन कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा। वहीं, दोनों पक्षों से दर्जन भर लोग हिरासत में ले लिया। तब जाकर स्थिति काबू में आई।

इस मामले में एक प्राथमिकी कैलाश की पत्नी पिंकी की ओर से कराई गई है, जिसमें मनीष पक्ष पर मारपीट, पथराव का आरोप है। दूसरी प्राथमिकी मनीष की बेटी की ओर से दर्ज कराई गई है, जिसमें कैलाश व उसके बेटे विवेक पर फायरिंग पथराव का आरोप है। तीसरी प्राथमिकी एसएसआई धर्मपाल की ओर से कराई गई है, जिसमें दोनों पक्षों में झगड़ा, पथराव-फायरिंग, पुलिस पर पथराव व कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने का आरोप है। साथ में तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

गांव पड़ियावली में दो पक्षों में कूड़ा डालने पर हुए विवाद में पथराव व फायरिंग की घटना हुई। इस बीच पहुंची पुलिस पर भी पथराव कर दिया। मामले में तीन प्राथमिकी दर्ज कर दोनों पक्षों के 24 लोग जेल भेजे गए हैं। जिनमें दो फायरिंग के आरोपी हैं, जबकि बाकी पथराव मामले में आरोपी हैं। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।- महेश कुमार, सीओ इगलास

रातभर चला दबिश अभियान, 24 को भेजा गया जेल
इस मामले में पुलिस ने मनीष की बेटी की ओर से कराई प्राथमिकी में कैलाश व उसके बेटे विवेक को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को जेल भेजा गया। वहीं, पुलिस की ओर से दर्ज मामले में आरोपियों को चिह्नित कर रात भर दबिश अभियान चलाया गया। जिसमें पुलिस द्वारा कुल 22 लोग पकड़े गए। पकड़े गए सभी आरोपियों को पुलिस की ओर से दर्ज मामले में बृहस्पतिवार को जेल भेजा गया है। इनमें गांव पड़ियावली के ही महेश, दिनेश, सनी, सुभाष, विशाल कुमार, आकाश, विकास, रोहतास, राकेश, देवेन्द्र, मोहन कुमार, प्रमोद कुमार, मनीष, विनय, जैकी, धर्मेन्द्र, विट्टू, कालू उर्फ दीपक, देहली गेट नगला मेहताब से गांव में रिश्तेदारी में आए संदीप कुमार, उदित, हेमन्त कुमार व सतेन्द्र कुमार शमिल हैं। इन सभी को जेल भेजा गया है।

एक घंटे तक रही अराजकता, फिर पुलिस ने दिखाई सख्ती
इस घटना के दौरान दोपहर में होली खेलना बंद हो गया था। इसलिए सब कुछ सामान्य था। मनीष के बेटे सक्षम के कुछ दोस्त गांव में आए हुए थे। कुछ पड़ोसी परिवार के रिश्तेदार आए हुए थे। जब झगड़ा शुरू हुआ तो करीब एक घंटे तक अराजकता का माहौल रहा। जब शुरुआती सूचना पर पुलिसकर्मी वहां पहुंचे। भीड़ इस कदर आक्रामक हो गई कि पुलिस पर भी पथराव कर दिया। बाद में होली पर लागू स्कीम के तहत सूचना पर तमाम फोर्स पहुंचा। इसके बाद एक दूसरे पर हमलावर भीड़ तितर-बितर हुई। बाद में पुलिस ने लोगों को चिह्नित कर धरपकड़ अभियान चलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed