फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Changed face of Aligarh old collectorate and minority welfare office

Aligarh News: पुराने कलेक्ट्रेट और अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय की बदली सूरत, डीएम ने शुरू कराया था जीर्णोद्धार

Tue, 14 Feb 2023 07:11 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 14 Feb 2023 07:11 PM IST
सार

अलीगढ़ डीएम इंद्र विक्रम सिंह के प्रयास से पुराने कलेक्ट्रेट और अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय की सूरत ही बदल गई। पूराने कलेक्ट्रेट परिसर का बिना शासकीय बजट के सौन्दर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार कराया गया। अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय का उद्घाटन हुआ।

विज्ञापन
Changed face of Aligarh old collectorate and minority welfare office
पुराने कलेक्ट्रेट का बदला स्वरूप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कौन कहता है कि आसमां में सूराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारो......दुष्यंत कुमार की ये पंक्तियां अलीगढ़ के डीएम इन्द्र विक्रम सिंह पर बिल्कुल सटीक बैठतीं हैं। उनके प्रयास से पुराने कलेक्ट्रेट और अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय की सूरत ही बदल गई।

विज्ञापन


पुराना कलेक्ट्रेट दे रहा नए भवन को मात
जबसे कलेक्ट्रेट को नया भवन मिला, पुराने को अनदेखा ही कर दिया गया था। अलीगढ़ आते ही डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने पुराने भवन को एक तरह से गोद लेते हुए समूचे पूराने कलेक्ट्रेट परिसर का बिना शासकीय बजट के सौन्दर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार कराया है। आज पुराना कलेक्ट्रेट, नये भवन को मात दे रहा है। 
विज्ञापन


अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय का उद्घाटर
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय का हुआ उद्घाटन
कभी गोदाम की शक्ल में दिखने वाले अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय का डीएम इन्द्र विक्रम सिंह के निर्देशन में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी स्मिता सिंह ने बिना किसी विभागीय बजट के सौन्दर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य कराया। डीएम मंगलवार को फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया।

इस दौरान सीडीओ अंकित खण्डेलवाल, एडीएम प्रशासन डीपी पाल, एडीएम सिटी मीनू राणा एवं एडीएम वित्त अमित कुमार भट्ट के साथ कलैक्ट्रेट में चल रहे विभिन्न निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed