फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Changed date of Congress Constitution Honor Conference

Aligarh: कांग्रेस के संविधान सम्मान सम्मेलन की बदली तारीख, अब 8 अक्टूबर को होगा अयोजन

Tue, 01 Oct 2024 03:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 01 Oct 2024 03:24 PM IST
सार

पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि खैर उपचुनाव में किसी भी बाहरी व्यक्ति को टिकट नहीं दी जाएगी। स्थानीय कार्यकर्ता को ही खैर सीट से टिकट देने में वरीयता दी जाएगी।

विज्ञापन
Changed date of Congress Constitution Honor Conference
पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी को खैर विधानसभा चुनाव को लेकर आवेदन देते कांग्रेसी - फोटो : स्वयं

विस्तार

कांग्रेस द्वारा खैर में आयोजित होने वाले संविधान सम्मान समारोह की तारीख अब 8 अक्टूबर कर दी गई है। पहले ये कार्यक्रम 9 अक्टूबर को खैर के कंचन फार्म हाउस में आयोजित होना था। पार्टी हाईकमान से इसकी तारीख बदली गई है। इसको लेकर खैर विधानसभा के प्रभारी नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बैठक की। इस दौरान कार्यक्रम को लेकर आगे की रणनीति तैयार की गई। 

विज्ञापन


पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि खैर उपचुनाव में किसी भी बाहरी व्यक्ति को टिकट नहीं दी जाएगी। स्थानीय कार्यकर्ता को ही खैर सीट से टिकट देने में वरीयता दी जाएगी। बैठक में सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों को सम्मेलन में भीड़ जुटाने का लक्ष्य सौंपा। कहा कि सम्मेलन को सफल बनाने की जिम्मेदारी सभी कांग्रेसियों की होगी। 
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व प्रदेश महासचिव रूही जुबैरी, पूर्व विधायक विवेक बंसल, जिलाध्यक्ष ठा. सोमवीर सिंह, शहर अध्यक्ष नवेद खान, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव मो. जियाउद्दीन राही आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed