{"_id":"65fc60421044ef52d30f27cc","slug":"change-in-the-jurisdiction-of-aligarh-acmo-deputy-cmo-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ के कार्यक्षेत्र में बदलाव, ये है उनकी लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ के कार्यक्षेत्र में बदलाव, ये है उनकी लिस्ट
Thu, 21 Mar 2024 09:59 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 21 Mar 2024 09:59 PM IST
सार
सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने एसीएमओ डॉ. बीके राजपूत को अंधता निवारण, एनसीडी, झोलाछाप, जन्म-मृत्यु वृक्षारोपण, आरबीएसके, आरकेएसके एवं सड़क सुरक्षा का कार्यभार सौंपा है। नवागत एसीएमओ डॉ. सुशील जैन को प्रशासन, प्रशिक्षण, टीकाकरण, मानव संपदा, वाहन, एम्बुलेन्स, जेम पोर्टल व वीआईपी का कार्यभार सौंपा है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्साधिकारी अलीगढ़ कार्यालय
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अलीगढ़ के सीएमओ ने एसीएमओ व डिप्टी सीएमओ के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने एसीएमओ डॉ. बीके राजपूत को अंधता निवारण, एनसीडी, झोलाछाप, जन्म-मृत्यु वृक्षारोपण, आरबीएसके, आरकेएसके एवं सड़क सुरक्षा का कार्यभार सौंपा है।
विज्ञापन
नवागत एसीएमओ डॉ. सुशील जैन को प्रशासन, प्रशिक्षण, टीकाकरण, मानव संपदा, वाहन, एम्बुलेन्स, जेम पोर्टल व वीआईपी का कार्यभार सौंपा है। वहीं एसीएमओ डॉ. दिनेश खत्री को एनएचएम, आरसीएच, पीसीपीएनडीटी, हॉस्पिटल पंजीकरण, आईजीआरएस, वेक्टर बॉर्न, पीएमएमवीवाई व निर्माण कार्य का जिम्मा सौंपा है।
विज्ञापन
इसके अलावा डिप्टी सीएमओ डॉ. खान चंद्र को डीएलओ, पोस्टमार्टम, मेडिकोलीगल, मेडिकल बोर्ड, फिटनेस, आरटीआई का कार्यभार सौंपा है। डॉ. रोहित गोयल को एबी पीएमजेएवाई, स्टोर, दिव्यांग बोर्ड एवं अर्बन मलेरिया अधिकारी और नए आए डॉ. नरेन्द्र कुमार को परिवार नियोजन, आईडीएसपी, एनएचएम का कार्य सौंपा है। डॉ. राहुल शर्मा को सभी कार्य से मुक्त करते हुए डीटीओ के पद का निर्वहन करने को कहा है।
विज्ञापन