{"_id":"5811098b4f1c1bcd75bc436e","slug":"change-atm-pin-interval","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम का पिन अंतराल पर बदलते रहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम का पिन अंतराल पर बदलते रहें
अमर उजाला,अलीगढ़
Updated Thu, 27 Oct 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के करीब 32 लाख एटीएम कार्डों में सेंधमारी की घटना के बाद वित्तीय साक्षरता केंद्र के द्वारा विद्यार्थियों को ई फ्राड से बचने के तरीके बताए जा रहे हैं। इसी क्रम में वित्तीय साक्षरता केन्द्र अलीगढ़ की ओर से एक शिविर का आयोजन लोधा ब्लॉक के श्री जीएल आदर्श इंटर कॉलेज अकरावत में किया गया।
इस शिविर में केन्द्र के वित्तीय सलाहकार एचसी पांडेय ने विद्यार्थियों को बैंक से संबंधित शिक्षा ऋण, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टैंड अप इंडिया योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, वित्तीय बजट की जानकारी दी।
इसके अलावा आजकल हो रहे ई-फ्राड जैसे विसिंग, फिसिंग, स्मिसिंंग, स्किपिंग के बारे में जानकारी एवं बचाव के सुझाव बताए। एटीएम के पिन नंबर को नियमित अंतराल पर बदलना तथा खाते के स्टेटमेंट को बराबर चेक करना, मोबाइल नंबर खाते में अंकित कराना आदि सुझाव भी दिए।
विज्ञापन
सभी को बैंक खाता खोलने एवं उसमें आधार कार्ड को जोड़ने पर जोर दिया। प्रधानमंत्री जनधन योजना का पूरा लाभ लेने के लिए रूपे डेबिट कार्ड का प्रयोग प्रत्येक 90 दिन में कर लेने की सलाह भी दी गई। शिविर में कॉलेज के प्रधानाचार्य पीपी सिंह, जीबीए लोधा शाखा के शाखा प्रबंधक एससी कुलश्रेष्ठ मौजूद थे।