फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Kali Shobha Yatra in Chandaus

Aligarh: रामलीला के बाद अब काली शोभायात्रा निकालने पर गुटबाजी, दोनों गुटों में हुई जमकर बहस

Sun, 28 Sep 2025 08:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Sun, 28 Sep 2025 08:51 AM IST
सार

रामलीला आयोजन कमेटी के अलावा दूसरे गुट को भी बैठक में बुलाया गया। इस दौरान काली की शोभायात्रा निकालने के लिए दोनों गुटों में जमकर बहस हुई। अधिकारियों के हस्तक्षेप पर दोनों पक्ष शांत हुए।

विज्ञापन
Kali Shobha Yatra in Chandaus
दो गुटों के साथ बैठक करते एसडीएम गभाना हरिश्चंद व सीओ गभाना संजीव तोम - फोटो : संवाद

विस्तार

रामलीला मंचन के बाद अब काली की शोभायात्रा निकालने को लेकर गुटबाजी तेज हो गई है। रामलीला कमेटी के दोनों गुट काली की शोभायात्रा का संचालन करने की अनुमति मांग रहे हैं। प्रशासन के स्तर पर कोई फैसला अभी नहीं हो सका है।

विज्ञापन


दशहरा के दिन चंडौस कस्बे में काली की शोभायात्रा निकालने का प्रस्ताव है। 27 सितंबर को इसी संबंध में एसडीएम गभाना हरिश्चंद्र और सीओ गभाना संजीव तोमर की मौजूदगी में नौ सदस्यीय रामलीला आयोजन कमेटी के अलावा दूसरे गुट को भी बैठक में बुलाया गया। इस दौरान काली की शोभायात्रा निकालने के लिए दोनों गुटों में जमकर बहस हुई। अधिकारियों के हस्तक्षेप पर दोनों पक्ष शांत हुए।
विज्ञापन


इसके बाद रामलीला आयोजन समिति के सदस्य नाराजगी जताते हुए बैठक छोड़कर कोतवाली से बाहर निकल गए। अधिकारियों के बुलाने पर भी नहीं पहुंचे। इस पर एसडीएम व सीओ भी कोतवाली से चले गए। काली की शोभायात्रा कौन निकालेगा, इस पर कोई फैसला नही हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजन समिति का कहना है कि जो कमेटी रामलीला का मंचन कराती है, वही काली की शोभायात्रा निकालती है। यदि काली की शोभायात्रा निकालने की अनुमति प्रशासन नहीं देता वह रामलीला का मंचन बंद करा देंगे। सीओ संजीव तोमर ने कहा कि काली की शोभायात्रा निकालने पर कोई निर्णय नहीं हो सका। किसी कार्य दिवस में दोबारा दोनों पक्षों को बुलाया जाएगा। उसमें काली की शोभायात्रा निकालने की बात तय हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed