{"_id":"5b56360a4f1c1b4f748b67bb","slug":"chance-of-heavy-rain-in-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में भारी बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे में भारी बारिश की संभावना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Tue, 24 Jul 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
rain shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार और रविवार को अनुमान से अधिक हुई बारिश से हुआ जलभराव सोमवार को भी पूरी तरह से साफ नहीं हुआ है। अब आने वाले 24 घंटे में पुन: भारी बारिश की संभावना को देखते हुए पूरे शहर में भ्रमण हेतु 30 अधिकारी व 135 कर्मचारियों की आपात ड्यूटी लगायी गयी है। ताकि जहां जहां भी पानी भर रहा है वहां से उसे तत्काल निक लवाया जा सके।
सोमवार को नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने जलभराव ग्रस्त रामघाट रोड, सुदामापुरी, छर्रा अड्डा, नौरंगाबाद, अचल रोड, सुरेंद्र नगर, महेंद्रनगर, आगरा रोड, सासनीगेट, भुजपुरा, तुर्कमानगेट, सराय रहमान, जीटी रोड, गूलर रोड, देहलीगेट, सराय मियां, भुजपुरा बाईपास, मथुरा बाईपास आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
उन्होंने अधीनस्थों के साथ पंपिंग स्टेशनों का निरीक्षण किया। जिसमें जल निकासी में लापरवाही, पंपिंग स्टेशन समय से न चलाने की शिकायतों पर सख्त रुख अपनाया गया। बोले.. लापरवाही किसी भी दशा में किसी भी स्तर पर क्षमा नहीं की जायेगी। अधिकांश क्षेत्र की जल निकासी हो गयी है।