फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Challenge of saving Paddy

अलीगढ़ः जुलाई में कम वर्षा से धान की पौध बचाने की चुनौती

Sat, 17 Jul 2021 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Challenge of saving Paddy
इस साल जुलाई अब तक सूखी ही रही है। महीने के 18 दिन में मात्र तीन एमएम बारिश हुई है। इससे धान उत्पादक किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। उन्हें धान की पौध बचाने की फिक्र है। इधर, डीजल महंगा होने से छोटे किसान ट्यूबवेल से सिंचाई नहीं कर पा रही हैं। अब तक करीब 70 फीसदी धान की पौध की रोपाई हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले में 84.162 हेक्टेयर क्षेत्र में धान की खेती होती है। यहां 95 प्रतिशत क्षेत्र में बासमती धान का उत्पादन होता है। पिछले साल जिले में 227.335 मीट्रिक टन चावल का उत्पादन हुआ था। जून में नर्सरी तैयार करने के बाद इस समय किसान धान की पौध की रोपाई करने में जुटे हैं। अब तक 70 फीसदी धान की पौध रोपी जा चुकी है। लेकिन बारिश न होने के कारण खेतों लगी पौध सूखने लगी है। जुलाई माह का पहला सप्ताह सूखा गुजर गया तो दूसरे सप्ताह के अंत में हल्की बारिश हुई। शनिवार सुबह भी कुछ देर बूंदाबांदी तो हुई, लेकिन तेज वर्षा नहीं हुई। इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं।
विज्ञापन

जिला कृषि रक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने किसानों को सलाह दी है कि बारिश कम होने से धान की पौध को बचाने के लिए किसान शाम के समय खेतों में हल्की सिंचाई करें। खेतों को पानी से भरने के बजाय बस उसे गीला रखें। इससे पंप सेटों के चलने से डीजल भी कम लगेगा और फसल की सेहत ठीक रहेगी। खरपतवार को रोकने के लिये खरपतवार नाशक दवा का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई में चार वर्षों के बारिश के आंकड़े
- वर्ष 2018-19-319 एमएम
- वर्ष 2019-20-86 एमएम
- वर्ष 2020-21-71 एमएम
- वर्ष 2021-21-17 जून तक-3 एमएम
-
- बारिश न होने से धान की पौध सूख रही है। हम किसी तरह बचाने की कोशिश कर रहे हैं। डीजल पर महंगाई और बिजली की दरों में बेतहाशा वृद्धि से पंप सेट भी चलाना महंगा हो गया है। जल्द ही बारिश नहीं पड़ी तो धान की पौध को बचाना मुश्किल हो जाएगा।

- पृथ्वी सिंह चौहान, किसान, गांव हरदुआ
- जुलाई में बारिश न होने से धान उत्पादक किसान मुश्किल में पड़ गया है। डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि ने किसानों की कमर तोड़ने में कसर नहीं छोड़ी है। डीजल के दाम वर्तमान में 91 रुपये प्रति लीटर हैं, जो पिछले साल की तुलना में 30 रुपये अधिक हैं। खाद बीज समेत अन्य संसाधनों पर महंगाई से धान की खेती की लागत में करीब 35 से 40 फीसदी का इजाफा हुआ है।
- डॉ. शैलेंद्र पाल सिंह, भाकियू भानु के प्रांतीय महासचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed