फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Chained employees demonstrated in AMU

AMU: जंजीरों से बंधे कर्मचारी ने किया प्रदर्शन, 10 मांगों को लेकर 43 दिन से हैं कर्मचारी धरने पर

Sun, 10 Dec 2023 12:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 10 Dec 2023 12:00 PM IST
सार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कर्मचारी 10 मांगों को लेकर 43 दिन से धरने पर हैं। कर्मचारियों ने एएमयू इंतजामिया के खिलाफ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Chained employees demonstrated in AMU
जंजीरों में जकड़ा कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए - फोटो : संवाद

विस्तार

एएमयू में 10 मांगों को लेकर कर्मचारी 43 दिन से धरने पर हैं। 9 दिसंबर को जंजीरों से बंधे कर्मचारी ने एएमयू इंतजामिया के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने डक पॉन्ड से धरना स्थल तक शांति मार्च निकाला। कुलपति कार्यालय के सामने क्रमिक धरने पर इजहार अहमद व रफीक अहमद बैठे।

विज्ञापन


शाम 4 बजे डक पॉन्ड से धरना स्थल तक शांति मार्च में कर्मचारियों ने खूब नारेबाजी की। कर्मचारी मोहम्मद अमजद ने प्रतीकात्मक रूप से खुद को भारी जंजीरों से बंधे गुलाम की तरह दिखाया, जिसे विश्वविद्यालय प्रशासन प्रताड़ित किया गया हो। कर्मचारियों ने बताया कि एएमयू प्रशासन को 48 घंटे में 10 मांगों पर विचार करने के लिए मांग पत्र सौंपा था, लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद धरना प्रदर्शन चल रहा है। 
विज्ञापन


इससे पहले 14 दिसंबर को होने वाली कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर तैयारियां तेज चल रही हैं। संयुक्त कार्रवाई समिति के सदस्यों ने जेएन मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के विभिन्न विभागों, केंद्रों, ओपीडी, वार्डों आदि का दौरा किया। हड़ताल के बारे में कर्मचारियों से बातचीत की गई। सभा को संयुक्त कार्य समिति के संरक्षक फैसल रईस गांधी, संयुक्त संयोजक रेहान अहमद, मशहूद रास ने विचार व्यक्त किए। यहां सैयद जकी अहमद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed