{"_id":"646a61229a80520247001323","slug":"chain-snatched-from-retired-cashier-walking-outside-the-house-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: घर के बाहर टहल रहे सेवानिवृत कैशियर से जंजीर लूटी, कनपटी पर तमंचा लगाकर घटना को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: घर के बाहर टहल रहे सेवानिवृत कैशियर से जंजीर लूटी, कनपटी पर तमंचा लगाकर घटना को दिया अंजाम
Sun, 21 May 2023 11:51 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 21 May 2023 11:51 PM IST
सार
क्वार्सी की लक्ष्मीबाई मार्ग बैंक कालोनी के 65 वर्षीय राकेश जैन कोषागार से कैशियर पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। रविवार देर शाम वे खाना खाकर घर के बाहर टहल रहे थे। तभी गली के मोड़ पर पीछे से बाइक सवार तीन लोग आए और गर्दन पकड़ते हुए तमंचा लगाकर गले से जंजीर छीनकर भाग गए।
विज्ञापन
लूट
- फोटो : Social Media
विस्तार
अलीगढ़ महानगर के क्वार्सी क्षेत्र में रविवार रात को लक्ष्मीबाई मार्ग पर सेवानिवृत्त कैशियर से बदमाशों ने सोने की जंजीर लूट ली। घटना के समय वे घर के बाहर टहल रहे थे। तभी बदमाशों ने उनकी कनपटी पर तमंचा लगाकर घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
क्वार्सी की लक्ष्मीबाई मार्ग बैंक कालोनी के 65 वर्षीय राकेश जैन कोषागार से कैशियर पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। रविवार देर शाम वे खाना खाकर घर के बाहर टहल रहे थे। तभी गली के मोड़ पर पीछे से बाइक सवार तीन लोग आए और गर्दन पकड़ते हुए तमंचा लगाकर गले से जंजीर छीनकर भाग गए।
विज्ञापन
तीनों के चेहरे ढंके हुए थे। इस दौरान दो बाइक से उतरे, जबकि तीसरा बाइक पर ही बैठा रहा। इस सूचना पर सीओ तृतीय अशोक कुमार सिंह व इंस्पेक्टर प्रवेश राणा घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी देखे जा रहे हैं और मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन