फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Central Government should set up Farmers Commission: Bhanu Pratap Singh

किसान आयोग का गठन करे केंद्र सरकार : भानु प्रताप सिंह

Sat, 15 Apr 2023 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Central Government should set up Farmers Commission: Bhanu Pratap Singh
भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह को स्वागत करते डॉ शैलेंद्र पाल स - फोटो : संवाद
भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह का शनिवार को अलीगढ़ प्रवास के दौरान प्रदेश महासचिव डॉ शैलेंद्र सिंह के आवास पर संगठन के पदाधिकारियों ने किसानों के लिए बिजली मुफ्त कराने पर जोरदार स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार से किसान आयोग के गठन की मांग को प्रमुखता से रखा है।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि छोटी से छोटी वस्तु सुई से लेकर जहाज तक का दाम कंपनी निर्धारित करती हैं, जबकि किसान जो अनाज पैदा करता है उसका दाम सरकार तय करती है। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्ष बाद भी किसान गरीब बना हुआ है।
विज्ञापन




उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की कि किसान की दुर्घटना से मृत्यु होने पर एक करोड़, आंतरिक सुरक्षा में लगे जवानों को दो करोड़, लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकार बंधुओं को दुर्घटना से मृत्यु होने पर चार करोड़ एवं देश की सुरक्षा में लगे तीनों सेनाओं के जवानों को पांच करोड़ रुपये आर्थिक सहायता के रूप में दिए जाएं। इस मौके पर मंडल संगठन मंत्री राजू ठाकुर, वीरपाल सिंह यादव, सत्यवीर सिंह, नेम सिंह सोलंकी, नेत्रपाल सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed