फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Center lighting system failed before the exam, inspection revealed the truth

Aligarh News: परीक्षा से पहले केंद्र प्रकाश व्यवस्था फेल, निरीक्षण में खुली पोल

Sun, 19 Apr 2026 03:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
Center lighting system failed before the exam, inspection revealed the truth
आरएमपीयू। संवाद
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) के स्नातक और परास्नातक की सम सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं। इनमें एक परीक्षा केंद्र अतरौली के सेंट जोसेफ कॉलेज मुजफ्फरा है, जो परीक्षा से पहले व्यवस्था में फेल हो गया है।
विज्ञापन


इस केंद्र पर न तो प्रकाश की व्यवस्था है और न ही जनरेटर की उपलब्धता है। इतना ही नहीं महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग शौचालय भी नहीं है। इसकी पोल परीक्षा नियंत्रक के निरीक्षण में खुली है, जिससे केंद्र बनाने पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन


शनिवार को परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने सेंट जोसेफ कॉलेज का निरीक्षण किया, जिसमें उन्हें वहां की स्थिति बेहद चिंताजनक मिली। निरीक्षण के समय न तो प्राचार्य और न ही केंद्र व्यवस्थापक मौके पर मौजूद थे। हालांकि, यहां परीक्षा बाद में होगी। इस केंद्र पर 870 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। बुनियादी सुविधाओं की स्थिति भी बदहाल मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र पर न तो बिजली की समुचित व्यवस्था थी और न ही जनरेटर उपलब्ध था। ऐसे में विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर परीक्षा संचालन पूरी तरह ठप हो सकता है। साफ-सफाई की हालत इतनी खराब थी कि कक्ष गंदगी से भरे हुए मिले। वहीं, अनुमोदित शिक्षकों की गैरमौजूदगी और स्टाफ की कमी के कारण परीक्षा व्यवस्था पूरी तरह अस्त-व्यस्त दिखी।

प्रयोगशालाओं की स्थिति भी जर्जर पाई गई। इसके अलावा शौचालय व्यवस्था भी बेहद खराब रही। महिला और पुरुषों के लिए अलग व्यवस्था नहीं थी और जो शौचालय बने थे, वे झाड़ियों में और उपयोग के लायक नहीं थे। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि कॉलेज के प्रबंधक को नोटिस दिया गया है।


परीक्षा केंद्रों के कैमरे मिले ऑफलाइन

शनिवार को परीक्षा केंद्रों पर बीए, बीएससी, बीकॉम के सम सेमेस्टर की परीक्षाएं अलीगढ़, हाथरस, कासगंज और एटा के परीक्षा केंद्रों पर हो रही हैं। परीक्षा केंद्रों के कैमरे ऑफलाइन मिले। परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि अलीगढ़ में बोहरे जगन्नाथ सिंह वासदेव सिंह स्मारक महाविद्यालय, बोहरे मोहनलाल मेमोरियल महाविद्यालय, चौधरी बिजेंद्र सिंह महाविद्यालय, चंद्रशेखर आजाद महाविद्यालय, जय गिर्राज धरण महाविद्यालय, कृष्णा महाविद्यालय, लौंगश्री कॉलेज, एमसीएस एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, मां भगवती महाविद्यालय, पंडित पूरनमल मेमोरियल इंस्टीट्यूट, आरबीएस कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, रुद्रा कॉलेज, सेंट जोसेफ महाविद्यालय में कैमरे बंद मिले।



एटा में डॉ. जाकिर हुसैन कॉलेज, दीनबंधु दीनानाथ कॉलेज, जनता महाविद्यालय अलीगंज, कौशल किशोर रामबेटी देवी महाविद्यालय, एमएचएच डिग्री कॉलेज अवागढ़, तारा चंद्र महाविद्यालय, श्रीमती विमला देवी इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, राम प्रकाश सिंह बालिका कॉलेज में कैमरे बंद मिले।


हाथरस में श्री बाबू सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, श्री गुमानी सिंह महाविद्यालय, श्री सुरेश कुमार पुंढीर डिग्री कॉलेज, श्रीमती भूदेवी खुशाली राम महाविद्यालय में कैमरे बंद पाए गए। कासगंज में डॉ. राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय, श्री बच्चन सिंह महाविद्यालय, श्री राजवीर सिंह मेमोरियल महाविद्यालय में कैमरे बंद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed