फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Celebration on Gyanvapi decision, police remained alert

ज्ञानवापी फैसले पर जश्न, पुलिस रही सतर्क

Tue, 13 Sep 2022 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Celebration on Gyanvapi decision, police remained alert
ज्ञानवापी पर आए फैसले को लेकर हिंदू संगठनों ने सोमवार को इसे जीत बताते हुए जश्न मनाया। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी सक्रिय रहा। शहर में जगह-जगह सतर्कता के साथ अधिकारियों ने पैदल गश्त की। वहीं, अचलताल स्थित शिवालय पर बजरंग बल के रुद्राभिषेक के दौरान काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

फैसले के दिन का सभी को इंतजार था। दोपहर में इसे लेकर पुलिस भी सतर्क हो गई। सोशल मीडिया पर नजर रखी जाने लगी। शहर में खुद डीआईजी दीपक कुमार ने एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत व शहर की पुलिस टीम संग बाजार में पैदल भ्रमण किया। लोगों से संयम बनाए रखने व अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। साथ में कानून व्यवस्था बनी रहे, इसे लेकर पुलिस टीम को टिप्स दिए। इस दौरान उन्होंने शहर में तैनात सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।
विज्ञापन

दोपहर में फैसला आने के बाद बजरंग बल की ओर से रुद्राभिषेक का ऐलान किया गया और शाम को संगठन के तमाम कार्यकर्ता संयोजक गौरव शर्मा की अगुवाई में अचल स्थित शिवालय पर एकत्रित हुए। जहां रुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान गौरव शर्मा ने कहा कि हिंदू युवाओं को बहुत धैर्य से इस संघर्ष को लक्ष्य तक पहुंचाना होगा। सैकड़ों वर्षों के लंबे संघर्ष और सनातनी संस्कृति व धर्म के अपमान को सनातनी सनातन संस्कृति की पुनर्स्थापना तक जारी रखना होगा, क्योंकि कुछ लोग विश्व की मानवतावादी के अस्तित्व के लिए एक गंभीर चुनौती हैं। इस मौके पर अशोक चौधरी, कर्नल निशीथ सिंघल, दिनेश मित्तल, गिरीश बसंल, अजय सिंह, रीतेश वर्मा, अजय गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, अखिल भारत हिंदू महासभा कार्यालय पर इस फैसले के बाद मिठाई बांटी गई। इस मौके पर अशोक पांडेय, पूजा शकुन पांडेय आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed