{"_id":"5ace70064f1c1b663d8b4a14","slug":"celebration-of-mahatma-jyotiba-phule-festered","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकाली गई महात्मा ज्योतिबा फुले की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकाली गई महात्मा ज्योतिबा फुले की शोभायात्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Thu, 12 Apr 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
तिकोना पार्क केशव वाटिका से शोभायात्रा बाइक रैली निकालते कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर शोभायात्रा धूमधाम से निकली। शहर के मार्गों पर शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।
बुधवार को तिकोना नगला रोड स्थित केशव वाटिका में मुख्य अतिथि सांसद सतीश गौतम, कोल विधायक की पत्नी हेमलता पाराशर, रीता राजपूत ने महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर माल्यार्पण किया, जबकि सैनी समाज के बुजुर्गों ने दीप जलाया। इसके बाद शोभायात्रा शुरू हुई।
शोभायात्रा में दो डोला रहे। एक डोले में महात्मा ज्योतिबा फुले का चित्र व दूसरे डोले में माता सावित्रीबाई फुले का चित्र था। शोभायात्रा में बाइक सवार युवा चल रहे थे। भारतीय माली (सैनी) समाज उत्थान एवं विकास समिति व सैनी युवा जनक्रांति मोर्चा के बैनर तले निकली शोभायात्रा में चंदनिया चौक, सुदामापुरी चौराहा, मीनाक्षी पुल, मानिक चौक, मदार गेट चौराहा, नौरंगाबाद होते हुए केशव वाटिका पर संपन्न हुई। इसके बाद सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें वृद्धजनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुकराम सैनी ने की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक विवेक बंसल भी शामिल हुए।
इस मौके पर समिति संरक्षक लक्ष्मी नारायण गांधी, अध्यक्ष मुकेश कुमार सैनी, समिति के महासचिव राकेश लंबरदार, बंटू सैनी, अमित सैनी, विनीत सैनी, राकेश, किशन सैनी, रामू कुशवाह, राजकुमार सैनी, दीपक सैनी, दिलीप सैनी, शेर सिंह सैनी, सुरेश चंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
धनीपुर मंडी में मनी जयंती
अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग महासंघ के बैनरतले यादव नगर धनीपुर मंडी में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई। इस मौके पर आचार्या ज्योत्सना, अध्यक्ष मूलचंद यादव, श्रद्घा, मनुदेव, शकुंतला सैनी, हरिश्चंद्र कश्यप, टीकम सिंह, त्रिलोक कुमार, अखिलेश कुमार, केके गुप्ता, ठा. प्रताप सिंह, अमरनाथ पांडेय, प्रकाश सैनी, नत्थी सिंह माहौर आदि मौजूद रहे।
दीवानी में जयंती मनाई
अखिल भारतीय सैनी संगठन सभा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग महासंघ, सैनी युवा परिषद की ओर से दीवानी में द अलीगढ़ बार एसोसिएशन के कार्यालय पर महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई। यहां कार्यक्रम संयोजक सरदार मुकेश सैनी, अभिनेष राव, वीरेश यादव, राजेंद्र वर्मा, केशव सिंह, संजय सहगल, सिविल बार अध्यक्ष सूरजपाल सिंह, विजेंद्र सिंह लोधी, विनोद यादव आदि थे।