फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   CDO got angry after seeing the dirt in Vikas Bhavan

Aligarh News: विकास भवन में गंदगी देख भड़कीं सीडीओ

Thu, 02 Mar 2023 01:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Thu, 02 Mar 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
CDO got angry after seeing the dirt in Vikas Bhavan
विकास भवन का किया औचक निरीक्षण करती सीडीओ आकांक्षा राना।  - फोटो : संवाद
मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना ने बुधवार को विकास भवन स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को दफ्तर में साफ-सफाई एवं कार्यालय पटल सहायकों को पत्रावलियों के उचित रखरखाव के निर्देश दिए। गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

नवागत सीडीओ ने पहले कार्यालय में जनसुनवाई की। इसके बाद विकास भवन स्थित कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान सीडीओ ने उपस्थिति पंजिकाओं का भी अवलोकन किया। जिला पंचायती राज अधिकारी कार्यालय में ग्राम विकास अधिकारी की संबद्धता पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए निर्देश दिए कि जहां सर्वाधिक क्लस्टर खाली हैं, उन्हें वहां तत्काल भेजा जाए। डीपीआरओ कार्यालय के बाहर गंदगी, अस्त व्यस्त स्थिति में लगे हुए फ्लैक्स को हटवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के निरीक्षण में गंदगी का अंबार मिला। सहायक अभियंता डीके तोमर ने बताया कि बजट नहीं है। जिस पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए पूछा कि क्या साफ-सफाई के लिए भी बजट की आवश्यकता होती है? उन्होंने कहा कि साफ-सफाई के लिए बजट की नहीं बल्कि दृढ़ इच्छाशक्ति और आदर्श कार्य व्यवहार की जरूरत होती है। जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में 28 दिसंबर को हुई मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के दो लाभार्थियों का सामान रखा हुआ मिलने पर सीडीओ ने आपत्ति जताते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी सूरज कुमारी से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने कार्यालय में अतरौली की बहादुरगढ़ी की शीतल देवी राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ पाने के लिए फॉर्म भरने आई थीं से वार्ता कर उनका हाल- चाल जाना। उपायुक्त राष्ट्रीय आजीविका मिशन, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण कार्यालय, एडीडीओ एसके, सहित कुछ अन्य दफ्तर सीलन भरे पाए गए जिनकी मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने शौचालयों में ताला देखकर आश्चर्य व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शौचालयों में ताले न लगाए जाएं। मौके पर जिला विकास अधिकारी भरत कुमार मिश्रा, परियोजना निदेशक एवं डीआरडीए भालचंद त्रिपाठी, जिला अर्थ संख्या अधिकारी संजय कुमार, सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार, डीपीआरओ धनंजय जायवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed