{"_id":"64209394a8ebfc3a980fd384","slug":"cctv-surveillance-caught-the-loot-stealing-gang-aligarh-news-c-2-ali1009-77281-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सीसीटीवी-सर्विलांस ने पकड़वाया लूट-चोरी करने वाला गैंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सीसीटीवी-सर्विलांस ने पकड़वाया लूट-चोरी करने वाला गैंग
विज्ञापन
महानगर में लूटपाट व चोरी की वारदातों को अंजाम देते फिर रहे गैंग के पांच सदस्यों को आई ट्रिपल सी की मदद से बन्नादेवी व क्रिमिनल इंटेलीजेंस टीम ने दबोचा है। इस गैंग ने कई घटनाओं को स्वीकार किया है और इनसे कई घटनाओं में लूटा गया माल भी बरामद हुआ है।
पुलिस ने आई ट्रिपल सी में चेहरे कैद होने के बाद सर्विलांस व क्रिमिनल इंटेलीजेंस टीम ने जलालपुर रोरावर के रोहित, छत्रपाल, प्रवीन उर्फ पप्पी इंदिरा नगर देहली गेट के रिंकू, नीवरी रोरावर के अलीम को गिरफ्तार किया है।
इन से लूट का एक मोबाइल व 11350 रुपये और घटना में प्रयुक्त बाइक को बरामद किया है। इन लोगों ने पूछताछ में बन्नादेवी क्षेत्र में जीटी रोड पर ऑटो एजेंसी व मकान से चोरी, जीटी रोड पर ऑटो सवार से मोबाइल छीनना आदि स्वीकारा है। दोनों घटनाओं के संबंध में मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा अन्य घटनाएं भी स्वीकारी हैं। इनका पुराना भी आपराधिक रिकार्ड है।