फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   f CCTV cameras in AMU

एएमयू में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में पकेगा छात्रों का खाना

Tue, 18 Dec 2018 01:40 AM IST
राजेश सिंह ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Tue, 18 Dec 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
f CCTV cameras in AMU
CCTV Camera - फोटो : irishtimes.com
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के एसएस हाल नार्थ में सीसीटीवी कैमरे की नजर में छात्रों के लिए खाना पकेगा। इसकी मंजूरी कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने सोमवार को दे दी है। बीती 26 नवंबर को इसी छात्रावास में मुर्गा तले तेल में पूड़ी तलने का मामला सुर्खियों में आया था। इस मामले को लेकर शाकाहारी हिंदू छात्रों ने जोरदार आपत्ति जताई थी। 
विज्ञापन



इस मामले के तूल पकड़ने पर अल्पसंख्यक निगरानी समिति भारत सरकार के सदस्य डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने इसकी शिकायत मानव संसाधन विकास मंत्रालय से की थी। अलग-अलग रसोईघर, डाइनिंग टेबल और सीसीटीवी कैमरे की नजर में खाना पकाने की बात भी शाकाहारी हिंदू छात्र कह रहे थे। एमटेक (अंतिम वर्ष) के छात्र सोनवीर सिंह ने 15 दिसंबर को कुलपति को पत्र भेजा था। इनमें चार मांगें की गईं थीं। इसमें पहली थी कि प्रत्येक हाल में शाकाहारी व मांसाहारी खाना पकाने के लिए अलग-अलग रसोईघर हो।
विज्ञापन



दूसरी मांग थी कि पके भोजन की देखरेख फूड मानीटरिंग कमेटी करे। तीसरी कि सीसीटीवी कैमरे की नजर में भोजन पके। चौथी यह कि हर हाल में सीसीटीवी कैमरे लगें और शाकाहारी छात्र के लिए अलग डाइनिंग टेबल हो। इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कुलपति ने सोमवार को एसएस हाल नार्थ में पांच सीसीटीवी कैमरे लगाने की अनुमति दे दी है। जल्द ही कैमरे लगने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed