फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   CBI raids in Naugaon branch of Punjab National Bank

पंजाब नेशनल बैंक की नौगांव शाखा में सीबीआई का छापा

Fri, 16 Sep 2022 12:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:01 AM IST
सार

देर रात तक टीम यहां जमी थी और जांच-पड़ताल जारी थी।पंजाब नेशनल बैंक की नौगांव शाखा में किसी बड़े फर्जीवाड़े को लेकर बृहस्पतिवार की दोपहर को सीबीआई के एंटी करप्शन ब्यूरो गाजियाबाद की टीम पहुंची। चर्चा है कि किसी बड़े घोटाले को लेकर टीम शाखा में दस्तावेजों को खंगालने में जुटी है। यह भी जानकारी मिली है कि पूछताछ के लिए टीम ने यूपी पुलिस में कार्यरत शाखा प्रबंधक की पत्नी को गाजियाबाद से नौगांव बुलवाया है।

विज्ञापन
CBI raids in Naugaon branch of Punjab National Bank

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

गांव नौगांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में बृहस्पतिवार की दोपहर को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने छापा मारा। टीम बैंक में किसी बड़े घोटाले की जांच के संबंध में दस्तावेज खंगालने में जुटी थी। इस दौरान बैंक शाखा के बाहर सन्नाटा पसरा रहा। देर रात तक टीम यहां जमी थी और जांच-पड़ताल जारी थी।
पंजाब नेशनल बैंक की नौगांव शाखा में किसी बड़े फर्जीवाड़े को लेकर बृहस्पतिवार की दोपहर को सीबीआई के एंटी करप्शन ब्यूरो गाजियाबाद की टीम पहुंची। सीबीआई का पार्किंग पास लगी दिल्ली नंबर की कई गाड़ियां तेजी से नौगांव पहुंचीं और शाखा के बाहर आकर रुक गईं। गाड़ियों का काफिला और गाड़ियों से उतरने वाले लोगों का हाव भाव देख ग्रामीण सहम गए। कुछ ही देर में गाड़ियां खाली हो गईं और गाड़ी में सवार सभी अफसर बैंक के अंदर पहुंच गए। बैंक के मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

चर्चा है कि किसी बड़े घोटाले को लेकर टीम शाखा में दस्तावेजों को खंगालने में जुटी है। यह भी जानकारी मिली है कि पूछताछ के लिए टीम ने यूपी पुलिस में कार्यरत शाखा प्रबंधक की पत्नी को गाजियाबाद से नौगांव बुलवाया है। कुछ समय बाद टीम के कुछ सदस्य शाखा प्रबंधक और उसकी पत्नी के साथ गाड़ी में सवार होकर निकल गए, जबकि बैंक शाखा में भी दस्तावेजों की जांच जारी है। बेहद गोपनीय तरीके से बैंक शाखा के अंदर देर रात तक जांच चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed