{"_id":"587a90384f1c1b5724ba8cc2","slug":"caught-in-violation-of-ethics-dalveer","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता के उल्लंघन में फंसे दलवीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता के उल्लंघन में फंसे दलवीर
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Sun, 15 Jan 2017 02:32 AM IST
विज्ञापन
कुछ दिन पहले राष्ट्रीय लोकदल छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन में फंस गए हैं। उन पर गभाना तहसील में बिना अनुमति कार्यक्रम आयोजित करने का आरोप है।
निर्वाचन आयोग की ओर से रिटर्निंग ऑफिसर और एसडीएम गभाना रामसूरत पांडेय ने बरौली विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
शुक्रवार को गभाना तहसील में अधिवक्ताओं ने भाजपा में शामिल होने पर बरौली विधायक दलवीर सिंह का स्वागत किया गया था। इस कार्यक्रम के संबंध में दर्ज करायी रिपोर्ट में कहा गया है कि 13 जनवरी को दोपहर 2 बजे तहसील परिसर में विधायक ठा. दलवीर सिंह आए और राजबहादुर सिंह चौहान एडवोकेट, संजय सिंह चौहान एडवोकेट के चैंबर पर बिना अनुमति लाउडस्पीकर के माध्यम से उपस्थित लोगों को संबोधित करने लगे। विधायक द्वारा कोई अनुमति भी प्राप्त नहीं की गई थी। अत: इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए। एसडीएम की इस तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई।
‘मैं अभी किसी राजनीतिक दल से घोषित प्रत्याशी नहीं हूं। मौजूदा विधायक होने के नाते मैं तहसील के अधिवक्ताओं से मुलाकात करने गया था। वहां उन्होंने मुझे अपनी समस्याओं पर ज्ञापन भी दिया। इसको अब या तो कुछ लोगों ने तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत किया है, या कुछ लोग गुडवर्क दिखाने की मंशा से ऐसा कह रहे हैं। मैंने आज तक आचार संहिता न तोड़ी है, न कभी तोड़ूंगा’।
विज्ञापन
- ठा. दलवीर सिंह, विधायक, बरौली