{"_id":"6213efd2eb76de1829539c76","slug":"cash-and-goods-worth-lakhs-stolen-by-cutting-the-roof-of-seven-shops-aligarh-news-ali2856570134","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : एक ही रात में सात दुकानों की छत काटकर लाखों की नकदी व सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : एक ही रात में सात दुकानों की छत काटकर लाखों की नकदी व सामान चोरी
विज्ञापन
दुकान की काटी गई छत।
- फोटो : IGLASS
कस्बा के अलीगढ़-मथुरा राजमार्ग पर रविवार रात चोरों ने शराब, रेडीमेड गारमेंट, मेडिकल स्टोर, मोबाइल की दुकान सहित सात दुकानों की छत काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकानों से लाखों की नकदी व हजारों का समान चोरी कर ले गए। चोरों ने ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त का जंगला काटकर दो लाख रुपये की कीमत का राउटर भी पार कर लिया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुटी है। कस्बा के व्यापारियों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश है।
कस्बा के अलीगढ़ मथुरा मार्ग के मुख्य चौराहा पर चोरों ने हरीशंकर गुप्ता पुत्र सोहनलाल निवासी हरपाल नगर की दुकान की छत काटकर चोरी की। दुकानदार ने बताया कि चोर दुकान से एक लैपटॉप व गल्ले में रखे करीब दो लाख रुपये चोरी कर ले गए। पड़ोस में भाई प्रेमपाल की कन्फेक्सनरी की दुकान की छत काटकर चोर नमकीन व करीब पांच हजार रुपये पार कर ले गए। उसके बराबर में ही अनुपम पुत्र रामबाबू निवासी चामड़ गेट की मोबाइल की दुकान से चोरों ने करीब आठ हजार की नकदी चुराई। यहीं से अंग्रेजी शराब दुकान नंबर दो की भी चोरों ने छत काट ली। दुकान स्वामी ने बताया कि वह अभी चोरी के सामान का आकलन कर रहे हैं। महेंद्र नगर स्थित ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त की शाखा का भी चोरों ने जंगला काट लिया। यहां से चोर करीब दो लाख रुपये की कीमत का राउटर चोरी कर ले गए। चोरों ने मथुरा मार्ग स्थित सराय बाजार में भी गोविंद मेडिकल स्टोर की छत काट दी। दुकान स्वामी गोपाल वर्मा पुत्र पप्पू वर्मा निवासी लालपुर कालोनी ने बताया कि चोर दुकान में उधारी चुकाने के लिए रखे करीब एक लाख रुपये व मंदिर से चांदी का सिक्का चोरी कर ले गए हैं। इस दुकान के बगल से चोरों ने एक सेलून की दुकान को निशाना बनाया। यहां से चोर साउंड सिस्टम ले गए। गांव गहलऊ निवासाी हरवीर सिंह पुत्र महेंद्र सिंह की रेडीमेड कपड़ों की दुकान की भी छत काटकर चोर करीब 1.82 लाख रुपये और करीब डेढ़ लाख का सामान चोरी कर ले गए। एक साथ हुई इन वारदात और पुलिस की निष्क्रियता पर व्यापारियों में आक्रोश है।
सीसीटीवी में कैद हुआ चोर : घटना की जानकारी दुकानदारों को सुबह दुकान पहुंचने पर हुई। सूचना पर पहुंचे कोतवाल रिपुदमन सिंह ने वारदात स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानदारों को घटना का जल्द पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया है। मोबाइल की दुकान में लगे सीसीटीवी में एक चोर कैद हुआ है। चोर के हुलिया के आधार पर पुलिस शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। फॉरेसिंक टीम को बुलाकर भी जांच पड़ताल की गई।

दुकान की काटी गई छत।- फोटो : IGLASS

चोरों द्वारा काटी गई दुकान की छत।- फोटो : IGLASS
विज्ञापन