{"_id":"65d1fc64d764c0c3960a8163","slug":"case-registered-for-burning-effigy-of-prime-minister-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने पर हुई कार्रवाई, 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने पर हुई कार्रवाई, 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Sun, 18 Feb 2024 06:18 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 18 Feb 2024 06:18 PM IST
सार
बिना किसी पूर्व सूचना एवं अनुमति के पीपली चौराहे पर भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकने पर पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री का पुतला फूंकते किसान यूनियन के कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोंडा-अलीगढ़ मार्ग स्थित पीपली चौराहे पर भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका था। प्रधानमंत्री का पुतला जलाने पर थाना पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर 12 लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
दरोगा रामेश्वर दयाल ने बताया कि 17 फरवरी की सुबह करीब नौ बजे वह सिपाही मयंक चौधरी के साथ गोंडा-अलीगढ़ मार्ग पर गश्त पर थे। इसी दौरान पीपली चौराहे पर बिना किसी पूर्व सूचना एवं अनुमति के सत्यवीर सिंह सत्तो, टीकम सिंह, अजय शर्मा, ऋषिपाल, पुष्पेंद्र सिंह, पुनीत सिंह, बृजेश चौधरी, धर्मवीर सिंह, डंबर सिंह, मनवीर सिंह, रोहतांग, भोला चौधरी ने कानून का उल्लंघन किया।सरकारी विरोधी नारेबाजी करते हुए शांति व्यवस्था को भंग किया। मामले में थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन