फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Case registered after three days of misbehavior with Inspector

Aligarh News: दरोगा से बदसलूकी, वीडियो हुआ वायरल, तीन दिन बाद मुकदमा दर्ज

Mon, 11 Mar 2024 03:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 11 Mar 2024 03:32 AM IST
सार

ग्रामीणों ने तीन शातिर चोरों को पकड़ा था। इस दौरान भीड़ ने चोरों की बुरी तरह से पिटाई की थी। उसके बाद पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। दरोगा ने चोरों की हालत देखकर ग्रामीणों से इस प्रकार पिटाई न करने की नसीहत दी। इस पर कुछ लोगों ने दरोगा से बदसलूकी कर दी।

विज्ञापन
Case registered after three days of misbehavior with Inspector
दरोगा से अभद्र व्यवहार करते ग्रामीण - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बुढ़ासी चौकी क्षेत्र में ग्रामीणों की पकड़ से चोरों को सुपुर्दगी में लेने गए दरोगा से हुई बदसलूकी में पुलिस ने तीन दिन बाद पांच नामजद समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीन लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के आजमाबाद माछुआ गांव में 7 मार्च की दोपहर ग्रामीणों ने तीन शातिर चोरों को पकड़ा था। इस दौरान भीड़ ने चोरों की बुरी तरह से पिटाई की थी। उसके बाद पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। दोपहर साढ़े तीन बजे दरोगा विमलेश कुमार सिपाही अजीम के साथ चोरों को लेने पहुंचे। जहां चोरों की हालत देखकर ग्रामीणों से इस प्रकार पिटाई न करने की नसीहत दी। इस पर कुछ लोगों ने दरोगा से बदसलूकी कर दी। गाली-गलौज कर गिरेबान पकड़ कर जबरन जैकेट उतारी और धक्का-मुक्की की।
विज्ञापन


10 मार्च को घटना का वीडियो वायरल होने के बाद आला अधिकारियों के निर्देश पर दरोगा विमलेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने कुशलपाल सिंह पुत्र कुंवर पाल सिंह, विनय कुमार, शेर प्रताप सिंह, नीतू उर्फ प्रवीण कुमार, रिंकू पुत्र रविन्द्र पाल सिंह समेत कई अज्ञात के विरुद्ध धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और सरकारी कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। जिनमें से तीन को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed