{"_id":"65f0bb55fa2653aafe0de57a","slug":"case-registered-after-five-days-in-case-of-missing-teenager-aligarh-news-c-114-1-sali1013-100747-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: लापता हुई किशोरी के मामले में पांच दिन बाद मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: लापता हुई किशोरी के मामले में पांच दिन बाद मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
जलाली कस्बे से पांच दिन पहले लापता हुई किशोरी के मामले में पांच दिन बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। जलाली निवासी किशोरी के भाई ने बताया कि सात मार्च की दोपहर को उसकी 16 वर्षीय बहन बाजार से सामान लेने गई थी, जहां से वापस नहीं लौटी। वहीं पता चला कि गांव औरंगाबाद शाहपुर निवासी दीपू पुत्र गुड्डू अपने भाई रोहिताश की मदद से उनकी बेटी को ले गया है।
वहीं किशोरी के भाई का आरोप है कि चार दिन पहले तहरीर लेकर वह जलाली चौकी गए थे, जहां चौकी इंचार्ज ने कहा कि दीपू उसकी बहन को प्रयागराज हाईकोर्ट ले गया है। बिना तहरीर लिए वापस भेज दिया। मंगलवार को युवती पक्ष सीओ अतरौली मो. अकमल खान से इसकी शिकायत की। इसके बाद थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। सीओ अकमल खान का कहना है कि इस लापरवाही की जांच कराई जाएगी। संवाद