फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Case of death of former Tundla MLA son

Aligarh: पूर्व विधायक पुत्र की मौत के मामले में एक और भेजा जेल, पहले ही पकड़ा जा चुका है कथित डॉक्टर

Sat, 01 Feb 2025 09:21 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 01 Feb 2025 09:21 PM IST
सार

शेरवानी फिजियोथेरेपी सेंटर पर डॉ. आसिफ, उसके पिता डॉ. आरिफ शेरवानी व डॉ. रफीकुल्ला ने सुमित की गर्दन में गमछा डालकर खींचा। जिससे सुमित की गर्दन की हड्डी टूट गई है। पांच माह बाद सुमित की मौत हो गई।

विज्ञापन
Case of death of former Tundla MLA son
आरोपी जेल भेजा - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

टूंडला के पूर्व विधायक के बेटे की मौत के मामले में क्वार्सी पुलिस ने कथित डॉक्टर आरिफ शेरवानी के बेटे आसिफ को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इससे पहले पिता को जेल भेजा गया था। बता दें कि पिता पुत्र के धौर्रा स्थित कथित शेरवानी फिजियोथेरेपी सेंटर (एसएस हरबल थेरेपी सेंटर) में उपचार से पूर्व विधायक के बेटे की तबीयत बिगड़ी थी और पांच माह बाद मौत हो गई थी। 

विज्ञापन


फिरोजाबाद के टूंडला चौराहा निवासी भाजपा नेता व पूर्व विधायक शिव सिंह चक के बेटे सुमित को पिछले वर्ष कथित शेरवानी फिजियोथेरेपी सेंटर पर लाया गया था। यहां सेंटर पर मौजूद डॉ. आसिफ, उसके पिता डॉ. आरिफ शेरवानी व डॉ. रफीकुल्ला ने सुमित की गर्दन में गमछा डालकर खींचा। जिससे सुमित की गर्दन की हड्डी टूट गई। बाद में डॉक्टरों ने उपचार में हाथ खड़े कर दिए और छह दिसंबर को सुमित की मौत हो गई।
विज्ञापन


 इस मामले में दुर्घटना के समय ही पूर्व विधायक ने क्वार्सी में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें पुलिस ने चार्जशीट दायर कर दी थी। अब सुमित की मौत के बाद मामले में उपचार में लापरवाही से मौत की धारा बढ़ाते हुए अग्रिम विवेचना शुरू की है। इसी विवेचना के क्रम में क्वार्सी पुलिस ने आसिफ को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एसएचओ क्वार्सी शिशुपाल शर्मा ने बताया कि पहले पिता को और अब बेटे को जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed