{"_id":"65632e92b0f3a333cd0c1b3d","slug":"case-filed-in-road-accident-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, सड़क दुर्घटना में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, सड़क दुर्घटना में मुकदमा दर्ज
Sun, 26 Nov 2023 05:10 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 26 Nov 2023 05:10 PM IST
सार
युवक बाइक द्वारा गोंडा से घर लौट रहा था। गोंडा-गोरई मार्ग स्थित भ्यामल खेड़ा मंदिर के समीप अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों ने परिवार के लोगों को दुर्घटना की सूचना दी, तो वे तत्काल युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां से उसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
विज्ञापन
एफआईआर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विगत 23 नवंबर को अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से युवक घायल हो गया। सड़क दुर्घटना में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
अलीगढ़ में गोंडा के गांव पाइन्दापुर निवासी लोकेश कुमार पुत्र शीशपाल सिंह ने कहा कि 23 नवंबर की रात्रि करीब साढे़ आठ बजे उसका 26 वर्षीय भाई देवेन्द्र कुमार बाइक द्वारा गोंडा से घर लौट रहा था। गोंडा-गोरई मार्ग स्थित भ्यामल खेड़ा मंदिर के समीप अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया।
विज्ञापन
राहगीरों ने परिवार के लोगों को दुर्घटना की सूचना दी, तो वे तत्काल युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां से उसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। मामले में थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन