फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Case filed in dowry murder

विवाहिता की मौत, ससुरालियों पर दहेज हत्या दर्ज

Mon, 18 Nov 2019 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Case filed in dowry murder
मृतक सरोज देवी । फाइल फोटो - फोटो : CITY OFFICE
थाना देहली गेट क्षेत्र की दुर्गा कालोनी में विवाहिता की रविवार को मौत हो गई। मायके वालों ने पति सहित छह के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोमवार (आज) शव का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन

सरोज (25) पुत्री महाराज सिंह निवासी गंगीरी की शादी दो साल पहले देहली गेट इलाके के मेलरोज बाईपास स्थित दुर्गा कालोनी निवासी शिवकुमार के साथ हुई थी। शिवकुमार एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। महाराज सिंह के मुताबिक बेटी के ससुराल के पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने फोन पर सूचना दी कि सरोज की मौत हो गई है। मौके पर पहुंचकर देखा तो बेटी के गले पर फंदे के निशान थे। साथ ही शरीर पर भी चोट के निशान थे। उसके ससुराल वालों से जानकारी लेने पर वह आत्महत्या की बात कहने लगे। इस पर वहां पुलिस बुला ली।
विज्ञापन

आरोप है कि शादी के बाद से ही बेटी का पति शिवकुमार, देवर देवेश, योगेश, ससुर महावीर, सास अशर्फी देवी, ननद रंजना, देवरानी नीरज देवी दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर ही उन्होंने फांसी लगाकर बेटी की हत्या की है। थाना पुलिस को इस मामले में तहरीर दे दी है। इंस्पेक्टर देहली गेट इंद्रेश कुमार के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। सभी नामजदों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन बाद थी शादी की सालगिरह
महाराज सिंह ने बताया कि बेटी को पेट की बीमारी थी, जबकि ससुराल वाले उपचार भी नहीं करा रहे थे। 15 दिन से बेटी मायके में रहकर उपचार करा रही थी। 20 नवंबर को उसकी शादी की सालगिरह होने के चलते उसने ससुराल जाने की जिद की तो दामाद को फोन किया। मगर, वह लेने नहीं पहुंचा। मजबूरन बेटी को 15 नवंबर को वह खुद ही उसकी ससुराल में छोड़कर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed