फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Case filed in AMU student shooting incident

Aligarh News: एएमयू छात्र को गोली मारने की घटना में मुकदमा दर्ज, आरोपियों की तलाश शुरू

Mon, 21 Apr 2025 11:27 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 21 Apr 2025 11:27 PM IST
सार

यूसुफ एमबीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। यूसुफ दुकान पर चाय पीने रुक गया। तभी आरोपी गालीगलौज कर दो लाख रुपये चौथ मांगी। न देने पर मारपीट कर दी। फिर पिस्तौल से फायरिंग कर यूसुफ की जांघ में गोली मार दी।

विज्ञापन
Case filed in AMU student shooting incident
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में सिविल लाइंस क्षेत्र के जकरिया मार्केट में एएमयू छात्र को गोली मारने की घटना में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहरीर के आधार पर उजागर हुआ है कि घायल एएमयू का वर्तमान छात्र है। इस मुकदमे में तीन नामजद व चार अज्ञात आरोपी बनाए गए हैं। जिसमें चौथ मांगने के मामले में हमले का आरोप है। 

विज्ञापन


उमर मस्जिद जमालपुर निवासी शोएब ने बताया कि 19 अप्रैल रात वह अपने दोस्त एसएस हॉल नॉर्थ निवासी यूसुफ के साथ दवा लेने के लिए जकरिया मार्केट स्थित दुकान नंबर 25 पर गया था। वहां से सामने की दुकान पर चाय पीने रुक गया। तभी बदरबाग निवासी सऊद उर्फ हटेला, आसिफ नजर जमालपुर निवासी अर्शिल, कटारा कॉलोनी निवासी दीपक टीकरी व उनके साथ चार अज्ञात लोग आए और गालीगलौज कर दो लाख रुपये चौथ मांगी। 
विज्ञापन


न देने पर मारपीट कर दी। फिर पिस्तौल से फायरिंग कर यूसुफ की जांघ में गोली मार दी। यूसुफ एमबीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। सीओ तृतीय अभय कुमार पांडेय के अनुसार मुकदमे में आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed