फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Case filed for beating dog with stick

अलीगढ़ : कुत्ते को डंडे से पीटकर मारने का मुकदमा दर्ज

Sun, 13 Feb 2022 12:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Case filed for beating dog with stick
महानगर के थाना क्वार्सी क्षेत्र में एक कुत्ते को घेरकर डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर देने के मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। हालांकि घटना कई दिन पुरानी बताई गई है। मगर मुकदमा दर्ज कराने वाले पक्ष ने साक्ष्य एकत्रित करने के बाद यह शिकायत पुलिस को दी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

स्वर्ण जयंती नगर निवासी जीव दया फाउंडेशन की अध्यक्ष शर्मिला सेजवाल की ओर से दर्ज करायी रिपोर्ट में कहा है कि क्वार्सी क्षेत्र के अनूपशहर रोड स्थित एफएम टावर के पास रेनबो रूफ-2 सोसाइटी में कुछ अमानवीय तत्वों ने बीती 31 जनवरी को एक बेसहारा कुत्ते को डंडे से पीट-पीटकर मार दिया था। जब इसकी जांच की तो आरोप सोसाइटी के गार्ड श्यामलाल व सफाईकर्मी सुभाष पर लगा है। 31 जनवरी को घटित इस घटना की जानकारी उन्हें आठ फरवरी को हुई। इसकी जानकारी मिलने पर मामले में सुबूत एकत्रित करने के लिए अपने स्तर से जांच करवाई गई। जिन लोगों पर आरोप है, उसने मोबाइल पर कॉल रिकार्डिंग के जरिये बात की गई, जिन्होंने बातचीत में डंडे से मारना स्वीकारते हुए कहा कि कुत्ता पागल था इसलिए मार दिया गया। कुत्ता काटने आ रहा था, इसलिए मारा गया। इसे लेकर दोनों के खिलाफ तहरीर देकर कहा गया है कि किसी भी जानवर को बेरहमी से मारना कानूनन अपराध है। इंस्पेक्टर क्वार्सी विजय सिंह ने इस मामले में श्यामलाल व सुभाष के खिलाफ जीव जंतु का वध करने की धारा में मुकदमा दर्ज करने की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed