फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Case filed for assault on police

पुलिस पर हमला करने के मामले में 24 नामजद, 20 लोगों पर मुकदमा

Wed, 19 May 2021 12:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Case filed for assault on police
थाना क्षेत्र के गांव अधौन में सोमवार को शराब तस्कारी के आरोप में एक व्यक्ति को पकड़े गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों द्वारा हमला करने के मामले में दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने 24 नामजद व 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला व लूट जैसी विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दो महिलाओं समेत 12 आरोपियों को जेल भेजा है।
विज्ञापन

पनैठी पुलिस चौकी इंचार्ज सिद्धार्थ कुमार ने आरोपियों के खिलाफ थाने में दी तहरीर में बताया है कि सोमवार को वह अपने दो हमराह सिपाही रोहित कुमार व राहुल कुमार के साथ गांव अधौन जाने वाले रास्ते पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि गांव अधौन निवासी एक व्यक्ति अवैध शराब की तस्करी कर रहा है। चौकी इंचार्ज हमराहियों के साथ गांव आधौन पहुंच गए। गांव का ही भूरा पुत्र आस मोहम्मद अपने हाथ में प्लास्टिक की बोरी में कुछ रखकर ले जा रहा था। पुलिस ने भूरा को रोकते हुए तलाशी ली। उसके पास से तीन पेटी अवैध शराब बरामद हुई।
विज्ञापन

भूरा को पुलिस ने जैसे ही अपनी कार में बिठाया तभी उसने आवाज लगा कर अपने परिवार के सदस्यों के साथ गांव के तमाम लोगों को बुला लिया। सभी लोग हंगामा करते हुए पुलिस से गाली गलौज करने लगे। पुलिस के साथ लाठी डंडों से मारपीट की। ग्रामीण आरोपी छुड़ाकर ले गये। बरामद अवैध शराब को भी लूटकर ले गए। तीनों पुलिसकर्मियों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने मामले में 24 नामजद व 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया है। दो महिलाओं सहित 12 आरोपियों को पकड़ कर मंगलवार को कोर्ट भेजा, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। क्षेत्राधिकारी बरला सुमन कनौजिया का कहना है कि किसी भी आरोपी को बक्शा नहीं जाएगा। जो आरोपी गांव से भाग गये हैं उन्हें पकड़े के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल भेजे गए आरोपी
शाहरूख, नजर मोहम्मद, वहीद खां, शमसुद्दीन सलमान, बाबुदीन, रियाज, खालिद, आसिफ, आरिफ, कुमारी साइन, अर्शी पत्नी आरिफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed