फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Case filed against three doctors of Sherwani Physiotherapy Center

Aligarh News: शेरवानी फिजियोथेरेपी सेंटर के तीन डॉक्टरों पर मुकदमा दर्ज, पूर्व विधायक पुत्र आईसीयू में

Fri, 26 Jul 2024 06:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 26 Jul 2024 06:02 AM IST
सार

सेंटर पर मौजूद डॉ. आसिफ, डॉ. शेरवानी व डॉ. रफीकुल्ला ने सुमित को लिटाकर हाथ-पांव पकड़े और गर्दन में गमछा डालकर खींचना शुरू किया। पूर्व विधायक ने विरोध किया तो डॉक्टरों ने अपमानित करते हुए बाहर जाने की हिदायत दी। इसी बीच सुमित के हाथ पैर आदि अंगों ने हिलना-डुलना तक बंद कर दिया।

विज्ञापन
Case filed against three doctors of Sherwani Physiotherapy Center
धौर्रा इलाके का कथित शेरवानी फिजियोथेरेपी सेंटर (एसएस हरबल थेरेपी सेंटर) - फोटो : संवाद

विस्तार

धौर्रा इलाके का कथित शेरवानी फिजियोथेरेपी सेंटर (एसएस हरबल थेरेपी सेंटर) का संचालन अवैध पाए जाने के बाद डाॅ. आसिफ, डाॅ. शेरवानी, डाॅ. रफीकुल्लाह पर मुकदमा दर्ज किया गया है। स्वास्थ्य विभाग से रिपोर्ट मिलने के बाद 25 जुलाई सुबह यह मुकदमा पूर्व विधायक शिव सिंह चक की तहरीर पर लिखा गया है, जिसमें इस सेंटर से जुड़े मौके पर मौजूद तीन डॉक्टरों को नामजद किया गया है।

विज्ञापन


मुकदमे के अनुसार, फिरोजाबाद के टूंडला चौराहा निवासी पूर्व विधायक शिव सिंह चक के बेटे सुमित को पीठ में दर्द व सर्वाइकल की शिकायत पर नौ जुलाई को कथित शेरवानी फिजियोथेरेपी सेंटर पर लाया गया था। पांच सौ रुपये रजिस्ट्रेशन और साढ़े तीन लाख रुपये उपचार के नाम पर मांगे गए। ठीक करने की गारंटी दी गई। इस पर दो लाख रुपये एडवांस दिए गए। बाकी डेढ़ लाख रुपये उपचार के बाद देने पर सहमति दी गई।
विज्ञापन


सेंटर पर मौजूद डॉ. आसिफ, डॉ. शेरवानी व डॉ. रफीकुल्ला ने सुमित को लिटाकर हाथ-पांव पकड़े और गर्दन में गमछा डालकर खींचना शुरू किया। पूर्व विधायक ने विरोध किया तो डॉक्टरों ने अपमानित करते हुए बाहर जाने की हिदायत दी। इसी बीच सुमित के हाथ पैर आदि अंगों ने हिलना-डुलना तक बंद कर दिया। यह देख विरोध किया तो डॉक्टर धमकाते हुए भागने लगे। इस पर पुलिस बुला ली गई। सुमित को आगरा ले जाया गया। वहां के निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि सुमित की गर्दन की हड्डी टूट गई है। तब से वह आईसीयू में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर क्वार्सी ने बताया कि तीनों पर अपमानित करने, जानबूझकर गलत उपचार देने, जिससे जीवन पर संकट होने और तीनों आरोपियों की मंशा एक होने संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बाकी साक्ष्यों, स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट आदि के आधार पर गिरफ्तारी आदि की कार्रवाई की जाएगी।


थेरेपी सेंटर के खिलाफ दी गई रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। यह मुकदमा खुद पूर्व विधायक की तहरीर के आधार पर दर्ज किया गया है। बाकी आगे की कार्रवाई जारी रहेगी। - डाॅ. दिनेश खत्री, एसीएमओ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed