{"_id":"6709c1fc994567b20b073da7","slug":"case-filed-against-tantrik-and-his-son-aligarh-news-c-116-1-sali1010-101933-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: तांत्रिक व उसके बेटे पर गाली-गलौज करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: तांत्रिक व उसके बेटे पर गाली-गलौज करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप, मुकदमा दर्ज
Sat, 12 Oct 2024 05:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sat, 12 Oct 2024 05:55 AM IST
सार
बिट्टू पत्नी को लेकर गोरई निवासी कुवंरपाल सिंह के पास उपचार कराने के लिए आए थे। आरोप है कि यहां उसको खाने में राख मिला कर दे दी थी। अंदर जाकर देखा तो वह बेहोश मिले। पूछताछ करने पर कहा-सुनी हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जनपद मथुरा के थाना जमुनापार निवासी एक व्यक्ति ने गोरई निवासी एक तांत्रिक के खिलाफ गाली-गलौज करने व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
गांव झज्जर थाना जमुनापार जनपद मथुरा निवासी बिट्टू पुत्र गोपाल सिंह का कहना है कि उसकी पत्नी अंजली बीमार है। पत्नी को लेकर गोरई निवासी कुवंरपाल सिंह पुत्र हाबूड़ा भगत जी के पास 10 अक्तूबर को सुबह 9 बजे उपचार कराने के लिए आए थे।
विज्ञापन
आरोप है कि यहां उसको खाने में राख मिला कर दे दी थी। अंदर जाकर देखा तो वह बेहोश मिले। पूछताछ करने पर कहा-सुनी हो गई। आरोप है इस बीच भगतजी का बेटा भी आ गया। दोनों ने उसको पीटा। जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।
विज्ञापन