{"_id":"6abe59c57839c322df04879c","slug":"case-filed-against-home-guard-couple-poured-petrol-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: नगर निगम की टीम के सामने पेट्रोल उड़ेलने वाले होमगार्ड दंपती समेत तीन पर केस दर्ज, हटेगा कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: नगर निगम की टीम के सामने पेट्रोल उड़ेलने वाले होमगार्ड दंपती समेत तीन पर केस दर्ज, हटेगा कब्जा
Thu, 01 Oct 2026 06:32 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 01 Oct 2026 06:32 PM IST
सार
नगर निगम के संपत्ति लिपिक विजय गुप्ता के अनुसार वार्ड संख्या 32, एलमपुर स्थित नगर निगम की भूमि पर निर्मित बरातघर/पब्लिक कम्युनिटी हॉल परिसर में दो परिवार ने अवैध तरीके से मकान बनाकर अवैध कब्जा कर लिया था। उन्होंने अवैध निर्माणों को अतिक्रमण घोषित करते हुए तत्काल हटाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अलीगढ़ नगर निगम की टीम के सामने खुद को कमरे में बंद कर पेट्रोल उड़ेलने वाले होमगार्ड दंपती समेत तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर निगम की टीम मंगलवार को शहर के एलमपुर बरातघर के निकट हो रहे अवैध निर्माण और कब्जा हटाने पहुंची थी।
विज्ञापन
नगर निगम के संपत्ति लिपिक विजय गुप्ता के अनुसार वार्ड संख्या 32, एलमपुर स्थित नगर निगम की भूमि पर निर्मित बरातघर/पब्लिक कम्युनिटी हॉल परिसर में दो परिवार ने अवैध तरीके से मकान बनाकर अवैध कब्जा कर लिया था। उन्होंने अवैध निर्माणों को अतिक्रमण घोषित करते हुए तत्काल हटाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
नगर निगम द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। इस दौरान भवन स्वामी व होमगार्ड दंपती गंगा सिंह व डाॅली ने खुद को कमरे में कैद कर लिया और खुद के ऊपर पेट्रोल उड़ेल लिया। फिर माचिस से आग लगाकर आत्मदाह करने धमकी दी थी। इसी मामले में दूसरा कब्जा करने वाली पिंकी देवी पत्नी महेंद्र पर टीम को धमकाने व सरकारी कार्य में बाधा डालने आदि का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि कब्जा हटाने के लिए तीन दिन का समय मांगा गया है। इसके बाद बरातघर पर हो रहे कब्जे को हटवाया जाएगा।