फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Case filed against four TTEs for beating a student in train

Aligarh News: ट्रेन में छात्र को पीटने पर चार टीटीई पर मुकदमा

Wed, 16 Jul 2025 01:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 16 Jul 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Case filed against four TTEs for beating a student in train
अलीगढ़ से नोएडा परीक्षा देने जा रहे एक छात्र को कैफियात एक्सप्रेस ट्रेन में पीटने के मामले में टीटीई व उसके साथियों के खिलाफ जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन




छात्र का आरोप है कि घटना शनिवार की है। टीटीई ने कोच में बैठने पर 200 रुपये मांगे थे। सासनी गेट क्षेत्र के पला साहिबाबाद निवासी विवेक कुमार भारद्वाज ने बताया कि वह शनिवार को दिल्ली अधीनस्थ चयन सेवा (डीएसएसबी) की परीक्षा देने नोएडा जाने के लिए अलीगढ़ स्टेशन से गाजियाबाद तक सामान्य कोच का टिकट लेकर कैफियात एक्सप्रेस के कोच संख्या एस-1 में सफर कर रहा था।
विज्ञापन




आरोप है कि तभी कोच में एक टीटीई पहुंचा और उससे दूसरे कोच में जाने के लिए कहा। कोच में बैठने के लिए उसने 200 रुपये मांगे। मना करने पर टीटीई ने अपने तीन अन्य साथियों को बुला लिया। आरोप है कि इन सभी ने उसके साथ पहले गाली-गलाैज करते हुए अभद्रता की, फिर विरोध करने पर लात-घूंसों और बेल्ट से पीटा। आरोप है कि आरोपियों ने जेब में रखे 500 रुपये भी निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक संदीप तोमर ने बताया कि मामले में टीटीई प्रमोद कुमार, हरीकिशन मीना, बृजपाल सिंह, भीष्मपाल सिंह राघव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। मामले से उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed