फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Case filed against doctor couple for burning woman

अलीगढ़ः महिला को जलाने में डॉक्टर दंपती पर मुकदमा दर्ज

Tue, 02 Nov 2021 11:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Case filed against doctor couple for burning woman
जांच करते एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत, सीओ स्वेताभ पांडेय। - फोटो : CITY OFFICE
नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमल सिंह के स्वर्ण जयंती नगर स्थित आवास में सोमवार रात अग्निकांड में जली महिला छर्रा सीएचसी से जुड़ी आशा कार्यकर्ता है। शाम को कासगंज से यहां पहुंचे महिला के पिता ने डॉक्टर दंपती पर क्वार्सी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें डॉक्टर की शिक्षिका पत्नी पर जलाने और डॉक्टर पर साजिश रचने का आरोप है। इधर, सोमवार रात से मंगलवार को पूरे दिन मौके पर जांच पड़ताल में जुटी रही पुलिस को कोई क्लू हाथ नहीं लगा है। अभी जांच जारी है।
विज्ञापन

वाकया सोमवार रात करीब 12 बजे का है, जब डॉ. कमल सिंह के स्वर्ण जयंती नगर स्थित आवास के मुख्य दरवाजे के अंदर बरामदे में 30 वर्षीय महिला आग की लपटों से घिरी थी और बुरी तरह चिल्ला रही थी। शोर पर पड़ोसियों ने पुलिस बुलाकर किसी तरह घर के अंदर प्रवेश कर आग बुझाई और दरवाजे का ताला तोड़कर महिला को बाहर निकालकर जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा। महिला 85 फीसदी जल चुकी है और उसकी हालत बेहद नाजुक है। हालांकि, पुलिस लैपर्ड ने अस्पताल ले जाते उसका बयान मोबाइल में रिकार्ड किया था। इसके बाद रात में ही महिला का मृत्यु पूर्व बयान दर्ज कराया गया। रात में मौके पर पहुंचे एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत, सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय, इंस्पेक्टर क्वार्सी विजय सिंह आदि ने पाया कि डॉक्टर घर पर नहीं हैं। उनका फोन भी बंद है। घर में बच्चों सहित बंद डॉक्टर की शिक्षिका पत्नी पुष्पलता उर्फ कल्पना ने बताया कि उन्हें नहीं मालूम ये महिला कैसे घर के अंदर आई और किसने इसे जलाया है। वह बच्चों संग सो रही थीं। चीख पुकार पर बाहर आईं और दहशत में कमरा नहीं खोला। इसके बाद रात से लेकर मंगलवार दोपहर तक पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो घटना से कुछ देर पहले महिला कॉलोनी के अंदर घुसते दिखाई दे रही है। उसके आगे पीछे कोई नहीं है। मगर घर के अंदर आने जाने का कोई फुटेज नहीं मिला है।
विज्ञापन

क्वार्सी इंस्पेक्टर के अनुसार, शाम को महिला विमला निवासी गोकुलेशपुरम, देवसैनी क्वार्सी के पिता हरद्वारी सिंह निवासी गोशपुर भूपालगढ़ी, ढोलना, जिला कासगंज ने तहरीर दी है, जिसमें कहा है कि उनकी बेटी, जो छर्रा सीएचसी पर आशा कार्यकर्ता है, उसे खुद डॉक्टर की पत्नी पुष्पलता उर्फ कल्पना ने फोन करके अपने घर बुलाया और फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। तहरीर के अनुसार उनकी बेटी कमल सिंह के साथ अलग रहती थी। इसी के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है। जलने के बाद खुद बेटी ने पिता को फोन करके यह बात बताई है। इंस्पेक्टर के अनुसार तहरीर के आधार पर डॉक्टर की पत्नी को घटना का व डॉक्टर को साजिश का आरोपी बनाकर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर ने स्वीकारी दोस्ती, बताया चमत्कारी महिला
घटना की खबर पर मंगलवार सुबह डॉक्टर अपने घर पहुंच गए। पुलिस भी वहां मौजूद थी। डॉक्टर के घर आने की खबर पर सीओ तृतीय व इंस्पेक्टर आदि भी पूछताछ के लिए पहुंचे। यहां पूछताछ में डॉक्टर ने स्वीकारा कि वे जब सीएचसी छर्रा पर बतौर अधीक्षक तैनात थे। तभी से उनकी विमला से दोस्ती और मिलना जुलना हो गया था। वह बेहद चमत्कारी महिला है। इसके पास दैवीय शक्तियां हैं। वह कुछ भी कर सकती है। डॉक्टर ने स्वीकारा कि सोमवार को दिन में उसका इस महिला से झगड़ा हुआ था। इसके बाद पता नहीं क्या हुआ, वह कहां गई। कुछ नहीं मालूम। अब महिला उनके घर में कैसे प्रवेश कर गई और क्यों खुद को जलाया। वह कुछ नहीं जानते।
डॉक्टर की पत्नी पूरी घटना से अभी तक अंजान
डॉक्टर की पत्नी ने रात में और सुबह भी पुलिस पूछताछ में खुद को इस घटना से अंजान बताया है। महिला के अनुसार वह बच्चों को लेकर घर के सबसे अंदर वाले कमरे में सोयी हुई थीं। मुख्य दरवाजे का ताला लगा था। अब महिला कैसे अंदर आ गई, यह तो नहीं कहा जा सकता। शोरशराबे पर उसकी नींद नहीं टूटी। पड़ोसियों के दरवाजा पीटने पर नींद खुली। जब वह बाहर की बैठक में आई तो उसने जलती महिला को देख दहशत में दरवाजा नहीं खोला।
पुलिस को मिला फोन
घर के बाहरी कमरे में पुलिस को एक कीपैड फोन मिला है। उसके आखिरी नंबरों की डिटेल पर पुलिस काम कर रही है। इस दौरान पुलिस ने पेट्रोल छिड़कने के लिए प्रयोग किए गए बर्तन को घर के अंदर, बाहर व आसपास घंटों तक खोजा मगर नहीं मिला।
मृत्यु पूर्व बयान बनेगा बड़ा आधार
पुलिस जांच में कोई महत्वपूर्ण सुराग घटना को लेकर हाथ नहीं लग रहा है। मगर पुलिस की अब तक की जांच में लैपर्डकर्मियों को वीडियो पर दिया गया बयान और मेडिकल में दर्ज कराया गया मृत्यु पूर्व बयान इस घटना में कार्रवाई के लिए बड़ा आधार बनेगा। जिसमें महिला सीधे सीधे डॉक्टर की पत्नी पर घर बुलाकर जलाने का आरोप लगा रही है।
पति से अलग रहती है महिला
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि विमला की डॉक्टर से दोस्ती के चलते उसका पति भी उससे खफा था। इसीलिए वह अलग रहता था और जब उसे पुलिस ने फोन किया तो उसने कार्रवाई के लिए आने से ही इंकार कर दिया। कह दिया कि उसे अपनी पत्नी से अब कोई मतलब नहीं है।
बड़ा सवाल:डॉक्टर क्यों रहते हैं घर से अलग
पुलिस जांच में यह सामने आया कि डॉक्टर अपने घर से अलग रहते हैं। हालांकि अभी इस सवाल का जवाब तलाशने के लिए डॉक्टर दंपती से दूसरे दौर की पूछताछ में यह तथ्य उजागर होंगे। आखिर डॉक्टर अपने घर से अलग क्यों रहते हैं। पुलिस का मानना है कि हो न हो इसी महिला से जुड़े विवाद में डॉक्टर घर से अलग रहते होंगे।

- नगर स्वास्थ्य अधिकारी के घर हुई महिला के जलने की घटना में अभी ऐसा कोई स्पष्ट तथ्य नहीं मिला है, जिससे कहा जा सके कि महिला को किसने और क्यों जलाया होगा। हालांकि, महिला के पिता की तहरीर पर क्वार्सी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। बाकी तथ्यों की जांच की जा रही है। हां, अब तक के तथ्यों से साफ हुआ कि यह घटना शादी से बाहर रिश्तों से जुड़ी ही निकलेगी। अब रिश्ते किसके क्या थे और कौन नाराज था, यह उजागर होना बाकी है। - कुलदीप सिंह गुणावत, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed