फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   case filed against Bus operator who climbed the tower

Aligarh News: टॉवर पर चढ़ ड्रामा करना रोडवेज परिचालक को पड़ा भारी, मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 26 Apr 2025 09:31 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 26 Apr 2025 09:31 PM IST
सार

रोडवेज परिचालक टॉवर पर चढ़ गया। बहुत समझाने के बाद टॉवर से उतरा और पुलिस को देखकर भाग गया। परिचालक ने आरोप लगाया था कि क्षेत्रीय प्रबंधक व सहायक प्रबंधक उसे बल्लभगढ़ -अलीगढ़ मार्ग पर नौकरी नहीं करने दे रहे हैं। उसे आए दिन हटाने की धमकी दी जाती है।

विज्ञापन
case filed against Bus operator who climbed the tower
रोडवेज वर्कशॉप के पीछे टावर पर चढ़ा रोडवेज कर्मचारी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ में सारसौल स्थित रोडवेज वर्कशॉप के पीछे टाॅवर पर चढे़ संविदा परिचालक के खिलाफ सरकारी कार्य में बांधा और अनुचित दबाव बनाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन


बुद्ध विहार डिपो में संविदा परिचालक के रूप में तैनात शुभम शर्मा ने 25 अप्रैल को रोडवेज वर्कशॉप पहुंचकर रोडवेज अफसरों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया । शुभम के अनुसार क्षेत्रीय प्रबंधक व सहायक प्रबंधक उसे बल्लभगढ़ -अलीगढ़ मार्ग पर नौकरी नहीं करने दे रहे हैं। उसे आए दिन हटाने की धमकी दी जाती है। आरोप लगाया कि कई दिनों से उसे ड्यूटी पर भी नहीं जाने दिया जा रहा है। इसके बाद वह मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। शुभम ने कहा कि यदि उसकी मांगें नहीं मानी तो वह नीचे नहीं आएगा और कूदकर जान दे देगा । 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें... Aligarh News: ड्यूटी से हटाया तो टाॅवर पर चढ़ गया रोडवेज परिचालक, घंटों चला हंगामा, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में बुद्व विहार डिपो के प्रभारी सुशील कुमार की ओर से परिचालक शुभम शर्मा के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और बल्लभगढ़ मार्ग पर चलने का अनुचित दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। बन्नादेवी पुलिस के अनुसार परिचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed