{"_id":"680ca283653b1412ac094827","slug":"removed-from-duty-roadways-conductor-climbed-the-tower-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ड्यूटी से हटाया तो टाॅवर पर चढ़ गया रोडवेज परिचालक, घंटों चला हंगामा, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ड्यूटी से हटाया तो टाॅवर पर चढ़ गया रोडवेज परिचालक, घंटों चला हंगामा, पुलिस जांच में जुटी
Sat, 26 Apr 2025 02:38 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 26 Apr 2025 02:38 PM IST
सार
क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि परिचालक तय मानक के अनुसार आय नहीं कर पा रहा था। इस कारण उसे उस रूट से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
रोडवेज वर्कशॉप के पीछे टावर पर चढ़ा रोडवेज कर्मचारी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
रोडवेज के बुद्धविहार डिपो में तैनात संविदा परिचालक शुभम शर्मा 25 अप्रैल शाम पांच बजे नशे में रोडवेज वर्कशाॅप के पीछे बने मोबाइल टाॅवर पर चढ़ गया। चीखते हुए आरोप लगाने लगा कि अफसर उसे नाैकरी नहीं करने दे रहे हैं। घंटों हंगामा चलता रहा। अफसरों ने पुलिस बुला ली। तब वह नीचे उतरा और पुलिस को देखकर भाग गया। इस मामले में रोडवेज अफसरों ने परिचालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
शुभम का कहना था कि अफसर उसे अलीगढ़-बल्लभगढ़ मार्ग पर नाैकरी नहीं कर दे रहे हैं और उसे ड्यूटी से हटा दिया है। उप्र रोडवेज एंप्लाइज एसोसिएशन के क्षेत्रीय मंत्री हरीश बाबू शर्मा ने कहा कि रोडवेज मनमानी कर चालक, परिचालकों व कर्मचारियों को परेशान कर रहे हैं। उनका मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं।
विज्ञापन
क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि परिचालक तय मानक के अनुसार आय नहीं कर पा रहा था। इस कारण उसे उस रूट से हटा दिया गया है। बन्नादेवी पुलिस के अनुसार मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन