फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Case filed against 70 people, including husband of gram pradhan candidate

प्रधान पद की प्रत्याशी के पति सहित 70 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 25 Apr 2021 11:43 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Case filed against 70 people, including husband of gram pradhan candidate
चुनाव हेल्पलाइन नंबर (9528031331) पर मिली शिकायत के आधार पर थाना लोधा पुलिस ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर प्रधान पद की प्रत्याशी के पति सहित 70 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और कोविड़-19 की गाइडलाइन का पालन न करने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में हेल्पलाइन नंबर पर आ रही शिकायतों की मॉनीटरिंग भी की जा रही है।
विज्ञापन

हेल्पलाइन नंबर पर मिली वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने और महामारी के नियमों का पालन न करने पर प्रधान प्रत्याशी के पति पप्पू पुत्र शिवचरण निवासी बुलाकगढ़ी थाना लोधा सहित 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इन पर बिना मास्क लगाए प्रचार करने, बाजे और ढोल बजाकर प्रचार करने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने, धारा 144 का उल्लंघन करने आदि संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed