{"_id":"675db3b9abe4c20e1502e0a9","slug":"case-filed-against-12-including-parshad-husband-in-assault-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: मारपीट मामले में पार्षद पति समेत 12 के खिलाफ मुकदमा, खंगाले जा रहे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: मारपीट मामले में पार्षद पति समेत 12 के खिलाफ मुकदमा, खंगाले जा रहे सीसीटीवी कैमरे
Sat, 14 Dec 2024 10:05 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 14 Dec 2024 10:05 PM IST
सार
आरोप है कि नितिन सिंह कार लेकर रावण टीला की तरफ जा रहा था। तभी अगली कार में सवार अरविंद बघेल फोन पर बातें करते आगे जा रहे थे। उन्होंने आगे अचानक अपनी गाड़ी रोक दी। जिससे बेटे की कार उनके कार के बंपर से टकरा गई। इस पर उन्होंने अपने चार अन्य साथियों को बुला लिया और नितिन सिंह के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ के सुरेंद्रनगर इलाके में 12 दिसंबर की देर रात पार्षद पति संग हुई मारपीट में दूसरे पक्ष ने पार्षद पति अरविंद समेत 10-12 अज्ञात लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में वार्ड संख्या 36 की भाजपा पार्षद स्नेहा बघेल के पति अरविंद बघेल ने नितिन, नीलेंद्र, विवेक, मोहित यादव समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
दूसरे पक्ष से नीलेंद्र कुमार सिंह निवासी मिथिलापुरी नगला देवी, असदपुर कयाम का आरोप है कि घटना वाली रात बेटा नितिन सिंह कार लेकर रावण टीला की तरफ जा रहा था। तभी अगली कार में सवार अरविंद बघेल फोन पर बातें करते आगे जा रहे थे। उन्होंने आगे अचानक अपनी गाड़ी रोक दी। जिससे बेटे की कार उनके कार के बंपर से टकरा गई।
विज्ञापन
इस पर उन्होंने अपने चार अन्य साथियों को बुला लिया और बेटे के साथ मारपीट कर दी। बेटे ने फोन कर सूचना दी, तब वह घटनास्थल पर पहुंचे। क्वार्सी पुलिस के अनुसार मामले में जांच के साथ ही घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले भी जा रहे हैं।
विज्ञापन